फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Sharad Pawar, Uddhav Thackeray's group didn't campaign as planned says Cong leader G Parameshwara

Maharashtra: कांग्रेस नेता ने शरद-उद्धव गुट पर फोड़ा हार का ठीकरा, कहा- योजना के तहत प्रचार नहीं किया

Sun, 24 Nov 2024 04:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 24 Nov 2024 04:47 PM IST
सार

Maharashtra: कांग्रेस नेता जी. परमेश्वर ने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने बहुत खराब प्रदर्शन किया है। यह हर कोई जानता है। हमने और महाराष्ट्र के कुछ नेताओं ने कल एक साथ बैठकर विश्लेषण किया।

विज्ञापन
Maharashtra: Sharad Pawar, Uddhav Thackeray's group didn't campaign as planned says Cong leader G Parameshwara
जी. परमेश्वर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी. परमेश्वर ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणामों पर रविवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी गठबंधन सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) जैसी योजना बनाई गई थी, वैसा चुनावी अभियान चलाने में विफल रहीं। 

विज्ञापन


परमेश्वर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के पर्यवेक्षक थे। उन्होंने कहा, लडकी बहिन योजना उनके लिए काफी प्रभावशाली रही। पिछले छह महीनों तक उन्होंने इसे प्रचारित किया,ये सब उनके हाथ में था। आखिरकार हमने टिकटों का एलान कर दिया और पार्टी में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। शरद पवार और उद्धव ठाकरे के गुट आपस में अच्छी तरह से गठबंधन नहीं बना पाए, उन्होंने जैसी योजना बनाई गई थी, वैसा प्रचार नहीं किया। खासकर विदर्भ में हमें कम सीटें मिलीं।
विज्ञापन


'विदर्भ क्षेत्र से थी 50 सीट मिलने की उम्मीद'
उन्होंने आगे कहा, हमें विदर्भ से कम से कम 50 सीटें मिलने की उम्मीद थी। लेकिन चुनाव परिणाम इसके विपरीत आए। परमेश्वर ने कहा, महाराष्ट्र में कांग्रेस और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने बहुत खराब प्रदर्शन किया है। यह हर कोई जानता है। हमने और महाराष्ट्र के कुछ नेताओं ने कल एक साथ बैठकर विश्लेषण किया। पूर्व मुख्यमंत्री (राजस्थान) अशोक गहलोत और भूपेश बघेल (छत्तीसगढ़) और हम एक साथ बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परमेश्वर ने ईवीएम पर भी उठाए सवाल
कांग्रेस नेता ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर भी सवाल उठाया और कहा, हमें जो जानकारी मिली है, वह हैरान करने वाली है कि ईवीएम को हर सीट में नहीं बल्कि चुनिंदा तरीके से हैक किया गया। मेरा मानना है कि उन्होंने ईवीएम को हैक किया है। 

कांग्रेस का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन
महा विकास अघाडी (एमवीए) के घटक दल के रूप में कांग्रेस ने 101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। लेकिन उसे सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा और उसे सिर्फ 16 सीटों पर जीत मिली। यह कांग्रेस का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने भी कहा कि 1977 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने महाराष्ट्र में 48 सीटों में से केवल 20 सीटों पर जीत हासिल की थी, जो अब तक का सबसे कम आंकड़ा था। 


बावनकुले ने साधा विपक्ष पर निशाना
भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने महाराष्ट्र में शानदार जीत हासिल की है। उसने 288 सीटों में से 230 पर जीत हासिल की है। महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, महाराष्ट्र में इस बार विपक्ष का नेता नहीं होगा। यह कांग्रेस और विपक्ष के गलत कामों का परिणाम है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में झूठे नारों से मतदाताओं को गुमराह किया था और जब विधानसभा चुनाव में यह सच सामने आया तो जनता ने उन्हें हरियाणा की तरह बाहर का रास्ता दिखा दिया।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed