फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Sharad Pawar Sanjay Raut Sunil Raut received death threats Supriya Sule Informed Police Updates

Maharashtra: शरद पवार-संजय राउत को मिली जान से मारने की धमकी, सीएम शिंदे ने लिया संज्ञान, पुलिस ने दो पकड़े

Fri, 09 Jun 2023 07:39 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 09 Jun 2023 07:39 PM IST
सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि शरद पवार को मिली धमकी को सरकार ने गंभीरता से लिया है। वहीं पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Maharashtra Sharad Pawar Sanjay Raut Sunil Raut received death threats Supriya Sule Informed Police Updates
Sharad Pawar and Sanjay Raut - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार, शिवसेना उद्धव ठाकरे के सांसद संजय राउत और उनके भाई सुनील राउत को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक, शरद पवार को धमकी एक वेबसाइट के जरिए दी गई है। उनकी बेटी और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने पुलिस से मदद मांगी है। वे मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिलने भी पहुंचीं थीं। वहीं, उद्धव ठाकरे गुट के विधायक सुनील राउत ने कहा कि संजय राउत और मुझे कल से जान से मारने के फोन आ रहे हैं और सुबह मीडिया से बात नहीं करने के लिए कहा गया है। मुंबई पुलिस आयुक्त और राज्य के गृह मंत्री को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। हालांकि इस मामले में मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर, दो लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दोनों पकड़े गए लोगों से पूछताछ चल रही है। दोनों व्यक्तियों को गोवंडी के पूर्वी उपनगर से पकड़ा गया। पुलिस मामले में आधिकारिक शिकायत का इंतजार कर रही है। अधिकारी ने कहा कि शिकायत दर्ज होने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


सीएम शिंदे ने दिए सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि शरद पवार को मिली धमकी को सरकार ने गंभीरता से लिया है। मैंने व्यक्तिगत रूप से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात की है और जांच के निर्देश दिए हैं। शरद पवार एक वरिष्ठ नेता हैं और हम सभी उनका सम्मान करते हैं। उनकी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर पुलिस को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। डिप्टी देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस तरह की धमकियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले का संज्ञान लेते हुए मुंबई पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इससे पहले राकांपा नेताओं ने पुलिस को बताया कि 82 वर्षीय शरद पवार को फेसबुक पर एक संदेश मिला, जिसमें लिखा था कि उनका भी नरेंद्र दाभोलकर जैसा हश्र होगा। बता दें कि अंधविश्वास के खिलाफ लड़ने वाले दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को पुणे में सुबह की सैर के समय बाइक पर सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

सुप्रिया सुले ने की यह मांग
कमिश्नर से मुलाकात के बाद संवाददाताओं को NCP नेता ने बताया कि शरद पवार के नाम से मेरे व्हाट्सएप पर संदेश आया है। उन्हें एक वेबसाइट से धमकी दी गई है और साथ ही संबंधित अकाउंट से भी ऐसे ही संदेश आए हैं। मैं यहां न्याय मांगने आई हूं। मेरी केंद्रीय गृह मंत्री और महाराष्ट्र के गृह मंत्री से मांग है कि ये जो गंदी राजनीति हो रही है, वो रुकनी चाहिए।

अजित पवार ने भाजपा को घेरा
इस बीच राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने कहा कि सौरव पिम्पालकर नामक व्यक्ति ने धमकी भरा संदेश भेजा था, जिसकी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर कहा गया है कि वह भाजपा का समर्थक है। पार्टी के प्रवक्ता महेश तापसे ने कहा कि पवार साहेब को धमकी मिलने की खबर फैलते ही आक्रोशित राकांपा कार्यकर्ता वरिष्ठ नेताओं से उनकी सुरक्षा के बारे में पूछने लगे।

ऐसे कामों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: फडणवीस
मामले में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति की एक उच्च परंपरा रही है। हमारी राजनीतिक स्तर पर मतभेद हैं, लेकिन विचारों में मतभेद नहीं हैं। किसी भी नेता को धमकी देना या सोशल मीडिया पर खुद को अभिव्यक्त करते हुए शिष्टता की सीमा को पार करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे में पुलिस निश्चित रूप से कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी।




संजय राउत ने साधा भाजपा पर निशाना
इससे पहले संजय राउत ने महाराष्ट्र में हुई हिंसा के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कोल्हापुर में दंगे भड़के हैं या भड़काए गए हैं, उसके पीछे कौन है? जिस औरंगजेब को हमने 400 साल पहले महाराष्ट्र में दफनाया उसे राजनैतिक स्वार्थ के लिए जिंदा किया जा रहा है, क्योंकि कर्नाटक में बजरंग बली का जादू नहीं चला तो आप औरंगजेब को लेकर राजनीति कर रहे हैं। इसके लिए भाजपा ही जिम्मेदार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed