{"_id":"5dc8e42c8ebc3e5b274326e0","slug":"maharashtra-sanjay-raut-says-if-i-shows-concern-towards-route-destiny-would-not-like-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: सियासी संकट के बीच बोले राउत- रास्ते की परवाह करूंगा तो मंजिल बुरा मान जाएगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: सियासी संकट के बीच बोले राउत- रास्ते की परवाह करूंगा तो मंजिल बुरा मान जाएगी
Mon, 11 Nov 2019 11:51 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 11 Nov 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर तस्वीर साफ नहीं है। किसी भी पार्टी के पास सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत नहीं है। ऐसे में राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सबसे बड़ा दल होने की वजह से भाजपा को सरकार बनाने का न्योता दिया लेकिन पार्टी ने मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिसके बाद शिवसेना को न्योता दिया गया है। इसी बीच शिवसेना के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता संजय राउत का कहना है कि यदि मैं रास्ते की परवाह करुंगा तो मंजिल बुरा मान जाएगी।
विज्ञापन
रास्ते की परवाह करूँगा तो मंजिल बुरा मान जाएगी………!
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) November 11, 2019
उनका यह बयान ऐसे समय पर आया है जब भाजपा ने घोषणा की है कि वह महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनाएगी। भाजपा ने शिवसेना पर विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को मिले जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना की मांग मानने से मना कर दिया है जिसके बाद वह सरकार गठन के लिए कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का समर्थन हासिल करने की कोशिश में हैं।
सोमवार को एक बार फिर राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भाजपा पर हमला बोला, वहीं कांग्रेस और एनसीपी को लेकर उनके रुख में नरमी देखने को मिली। उन्होंने कहा कि यदि दोनों पार्टियों में जो बातचीत हुई थी, उसको माना जाता, तो यह स्थिति नहीं बनती। भाजपा शिवसेना को मुख्यमंत्री पद नहीं देना चाहती है। इसके अलावा वह 50-50 के फॉर्मूले पर भी अमल नहीं करना चाहती है, चाहे विपक्ष में ही क्यों न बैठना पड़े।
उन्होंने कहा कि भाजपा के इस अहंकार को मैं महाराष्ट्र की जनता का अपमान मानता हूं। राज्यपाल ने हमसे पूछा कि क्या हम सरकार बना सकते हैं। मैं चाहता हूं कि हमें और समय मिलता तो अच्छा रहता लेकिन सरकार बनाने की प्रक्रिया की ओर हम चल चुके हैं।
राउत ने फडणवीस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र के दो अहम पक्ष, कांग्रेस और एनसीपी, भाजपा की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे थे। मैं दोनों पक्षों से आह्वान करता हूं कि आपके लिए यह परीक्षा की घड़ी है। अगर आपको लगता है कि भाजपा अच्छा काम नहीं कर रही थी तो अब आप सरकार बना सकते हैं।