फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Sanjay Raut fumes over ED raid on Shivsena leader and minister Anil Parab

ED Raid: ईडी और सीबीआई कार्रवाई से बिफरे संजय राउत, कहा- न महाराष्ट्र झुकेगा, न शिवसेना डरेगी

Thu, 26 May 2022 07:01 PM IST
Amit Mandal एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Thu, 26 May 2022 07:01 PM IST
सार

संजय राउत ने कहा कि पश्चिम बंगाल, झारखंड या महाराष्ट्र कोई भी प्रदेश हो, जब चुनाव आता है या जब किसी राज्य सरकार में अस्थिरता पैदा करनी हो तो ईडी और सीबीआई को भेजा जाता है।

विज्ञापन
Maharashtra: Sanjay Raut fumes over ED raid on Shivsena leader and minister Anil Parab
संजय राउत(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में सत्ताधारी दलों के कई नेताओं पर ईडी और सीबीआई की कार्रवाई को लेकर शिवसेना ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है। इसे लेकर शिवसेना ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। पार्टी सांसद संजय राउत ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्यों में अस्थिरता पैदा करना चाहती है।

विज्ञापन


राउत बोले, राज्य सरकार में अस्थिरता पैदा करने के लिए ईडी भेजा जाता है
संजय राउत ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि पूरे देश में केंद्रीय जांच एजेंसी की टाइमिंग हमें पता है। पश्चिम बंगाल, झारखंड या महाराष्ट्र कोई भी प्रदेश हो, जब चुनाव आता है या जब किसी राज्य सरकार में अस्थिरता पैदा करनी हो तो ईडी और सीबीआई को भेजा जाता है, लेकिन महाराष्ट्र न झुकेगा न शिवसेना डरेगी।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता अनिल परब पर ईडी ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने परब के पुणे और मुंबई में सात ठिकानों पर छापेमारी की है। शिवसेना नेता के खिलाफ करोड़ों की रिश्वत लेने का आरोप है जिसके चलते ईडी ने यह कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अजित पवार ने भी साधा निशाना
वहीं, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों को बिना किसी हस्तक्षेप के पारदर्शी तरीके से काम करना चाहिए और अपनी शक्तियों का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। पवार से पत्रकारों ने राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब और अन्य के खिलाफ धनशोधन जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से छापे मारे जाने के संबंध में सवाल पूछे थे। यहां पत्रकारों से बात करते हुए पवार ने कहा कि अगर केंद्रीय एजेंसियां बिना किसी हस्तक्षेप के जांच करती हैं तो कोई उनका विरोध नहीं करेगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता से जब परब से जुड़े स्थानों पर ईडी की छापेमारी के बारे में पूछा गया तो पवार ने कहा कि कानून ने इन एजेंसियों को कुछ शक्तियां दी हैं जिनका उपयोग वे शिकायत प्राप्त करने पर कर सकते हैं। हम केवल यह चाहते हैं कि उन शक्तियों का दुरुपयोग न हो।


अनिल परब पर गंभीर आरोप
ईडी ने महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के तटीय दापोली इलाके में एक भूमि सौदे में कथित अनियमितताओं के आरोप में परिवहन मंत्री अनिल परब के सात ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की गई है। ईडी ने मुंबई और पुणे के सात ठिकानों पर छापेमारी की है। 57 वर्षीय परब महाराष्ट्र विधान परिषद में तीन बार से शिवसेना के विधायक हैं और राज्य के परिवहन मंत्री हैं। वहीं छापेमारी के बाद ईडी ने अनिल परब से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया है।    

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed