{"_id":"5f1022ec89ff3c5040068255","slug":"maharashtra-s-first-woman-election-commissioner-neela-satyanarayan-dies-of-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र की पहली चुनाव आयुक्त की कोरोना से मौत, सीएम ठाकरे और शरद पवार ने जताया शोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र की पहली चुनाव आयुक्त की कोरोना से मौत, सीएम ठाकरे और शरद पवार ने जताया शोक
Thu, 16 Jul 2020 03:24 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 16 Jul 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की पूर्व चुनाव आयुक्त नीला सत्यनारायण
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र की पूर्व चुनाव आयुक्त नीला सत्यनारायण की कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद गुरुवार सुबह मौत हो गई। वह 72 वर्ष की थीं। उपनगर अंधेरी में सेवन हिल्स अस्पताल के डीन बालकृष्ण अडसुल ने बताया कि उन्होंने सुबह करीब चार बजे दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनके पति और बेटे का भी अस्पताल में कोविड-19 का इलाज जारी है। सत्यनारायण 1972 बैच की आईएएस अधिकारी और राज्य की पहली महिला चुनाव आयुक्त थीं।
विज्ञापन
सत्यनारायण 2009 में राज्य के राजस्व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुईं। इसके बाद 2009 से 2014 तक उन्होंने राज्य के चुनाव आयुक्त के तौर पर अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने कई किताबें लिखीं और वह एक गायिका भी थीं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार सहित कई राजनेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। ठाकरे ने कहा कि एक नौकरशाह के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के अलावा, उन्होंने साहित्य के क्षेत्र में भी अपने लिए एक जगह बनाई।
ठाकरे ने चुनाव आयुक्त के रूप में उनके कार्यकाल की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने आयोग को लोगों के लिए और बेहतर बनाया।