फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra reported 8,641 new COVID-19 cases and 266 in the last 24 hours

महाराष्ट्रः एक दिन में 8641 नए संक्रमित सामने आए, 266 की मौत

Thu, 16 Jul 2020 09:37 PM IST
मुकेश कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 16 Jul 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra reported 8,641 new COVID-19 cases and 266 in the last 24 hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में गुरुवार को 8,641 नए संक्रमित सामने आए और 266 की मौत हो गई। इससे अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2 लाख 84 हजार 281 हो गई है।

विज्ञापन


वहीं मौत का आंकड़ बढ़कर 11 हजार 194 तक पहुंच गया है। राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में बताया गया है कि iगुरुवार को 5,527 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए। इससे अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या 1 लाख 58 हजार 140 हो गई है। 
विज्ञापन


राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने का औसत 55.63 प्रतिशत है जबकि मृत्युदर 3.94 फासदी है। राज्य में अब तक लिए गए स्वैब के नमूनों में से 19.65 फीसदी लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। फिलहाल, 7 लाख 10 हजार 394 लोग होम क्वरंटी और 42 हजार 833 लोग संस्थागत क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में फिर बढ़ा संक्रमितों का आंकड़ा 24 घंटे में 56 की मौत
देश में कोरोना का हॉटस्पॉट बनी मुंबई में फिर संक्रमितों का आकड़ा बढ़ने लगा है। गुरुवार को 1498 नए मामले सामने आए जबकि बीच में संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार से भी कम हो गया था। लेकिन रिकवरी रेट 70 फीसदी बरकरार है। 


वहीं, बीते 24 घंटे 56 की मौत हो गई। मुंबई में अब तक मरने वालों की संख्या 5520 हो गई है। वहीं, मुंबई से सटे ठाणे जिले में 69.471 कोरोना संक्रमित हैं जबकि 1907 लोगों की जान जा चुकी है। इसी तरह पुणे में 46,668 कोरोना संक्रमितों हैं और 1237 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed