{"_id":"6079f37f8ebc3ed3a3409da9","slug":"maharashtra-reliance-oil-refinery-sends-100-tons-of-oxygen-for-covid-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: रिलायंस तेल रिफायनरी ने कोविड मरीजों के लिए भेजी 100 टन ऑक्सीजन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: रिलायंस तेल रिफायनरी ने कोविड मरीजों के लिए भेजी 100 टन ऑक्सीजन
Sat, 17 Apr 2021 01:58 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 17 Apr 2021 01:58 AM IST
सार
- राज्य के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने रिलायंस की तरफ से 100 टन ऑक्सीजन मिलने की पुष्टि की
- पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने इस कदम के लिए रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी की तारीफ की
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात में जामनगर स्थित रिलायंस की तेल रिफायनरी कंपनी से महाराष्ट्र को 100 टन ऑक्सीजन भेजी है। इसका इस्तेमाल कोविड-19 मरीजों को उपचार में किया जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने इस कदम के लिए रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी की तारीफ की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी को राज्य में ऑक्सीजन की भारी कमी को लेकर दूसरे राज्यों से हवाई मार्ग से आपूर्ति करने की मांग की थी। इस बीच मुकेश अंबानी ने बड़ी पहल की। राज्य के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने रिलायंस की तरफ से 100 टन ऑक्सीजन मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
कोई पैसा नहीं लिया जाएगा
कुल मिलाकर जामनगर रिफाइनरियों से 100 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। एक व्यक्ति ने कहा कि यह आपूर्ति मानवीय आधार पर की जा रही है। इसके लिए कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। बता दें, महाराष्ट्र महामारी से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में है। गुजरात में भी संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सूत्रों ने बताया कि जामनगर में चार दर्जन ट्रक फंसे हुए थे।
विज्ञापन