{"_id":"60680fb0ba37db0994029161","slug":"maharashtra-records-over-190000-corona-cases-this-week-here-you-know-more-about-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में कोहराम: महज पांच दिन में 1.90 लाख नए मामले आए सामने, कई जिलों में लॉकडाउन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में कोहराम: महज पांच दिन में 1.90 लाख नए मामले आए सामने, कई जिलों में लॉकडाउन
Sat, 03 Apr 2021 12:51 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:51 PM IST
सार
- महाराष्ट्र में पिछले पांच दिनों में 1,90,000 मामले हुए दर्ज
- राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन लगाने के दिए संकेत
- पुणे में सात दिन बंद रहेंगे बार, रेस्त्रां, होटल और धार्मिक स्थल
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र राज्य से दर्ज किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा सक्रिय मामले हैं। देश में कुल संक्रमित मामलों का 60 फीसदी महाराष्ट्र राज्य से दर्ज किया जा रहा है। इस पूरे हफ्ते महाराष्ट्र में कोरोना के आंकड़ों पर नजर डालते हैं...
विज्ञापन
इस हफ्ते सोमवार और मंगलवार को तुलनात्मक कोरोना के कम मामले दर्ज किए गए। ऐसा इसलिए क्योंकि 29 मार्च को होली के दिन कोरोना के कम टेस्ट किए गए थे। सोमवार को राज्य में 31,643 दैनिक मामले सामने आए, जबकि एक दिन बाद यानी मंगलवार को 27,918 मामले सामने आए। इसके अलावा सोमवार को कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 102 और मंगलवार को 139 रहा।
विज्ञापन
वहीं बुधवार को कोरोना के मामलों में उछाल देखा गया। बुधवार को राज्य में 39,544 मामले दर्ज किए गए। इसके एक दिन बाद यानी गुरुवार को कोरोना संक्रमित मामलों ने पहली बार 40,000 का आंकड़ा पार किया और गुरुवार को 43,183 मामले सामने आए। बुधवार को 227 लोगों ने अपनी जान गंवाई जबकि गुरुवार को 249 मरीजों ने अपना दम तोड़ा।
विज्ञापन
शुक्रवार को कोरोना के मामलों ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए और उस दिन राज्य में 47,827 नए मरीज सामने आए। हालांकि कोविड-19 से होने वाली मृत्यु की संख्या में गिरावट दर्ज की गई और शुक्रवार को 202 मरीजों ने वायरस के आगे हार मानी। महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 3,89,832 है।
29 मार्च से लेकर दो अप्रैल के बीच 1,90,115 मामले दर्ज किए गए। जबकि इसी अवधि में 919 मरीजों ने अपनी जान गंवाई। इसके अलावा मुंबई में कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। पिछले दो दिनों से मुंबई में आठ हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।
शुक्रवार की रात राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन लगाने पर फैसला लिया जाना है। उन्होंने कहा कि राजनेताओं और जानकारों के साथ बातचीत कर लॉकडाउन लगाने पर फैसला लिया जा सकता है।