फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Rebellion continues in Uddhav Thackeray faction, after Thane, Navi Mumbai councilors support Eknath Shinde

Maharashtra Politics: ताश के पत्तों की तरह बिखर रही उद्धव की 'सेना', ठाणे के बाद अब नवी मुंबई के पूर्व पार्षद भी शिंदे गुट में शामिल 

Fri, 08 Jul 2022 01:10 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 08 Jul 2022 01:10 PM IST
सार

ठाणे के 66 पार्षदों ने गुरुवार को एकनाथ शिंदे का समर्थन किया था। अब नवी मुंबई के 32 पूर्व पार्षद भी शिंदे गुट के साथ हो लिए हैं। इसके अलावा सांसदों के भी शिंदे गुट के साथ होने की खबर है। 

विज्ञापन
Maharashtra: Rebellion continues in Uddhav Thackeray faction, after Thane, Navi Mumbai councilors support Eknath Shinde
उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे - फोटो : Twitter@ CMO Maharashtra

विस्तार

महाराष्ट्र की सियासत में शुरू हुई उठापटक अभी भी जारी है। भले ही एकनाथ शिंदे राज्य के नए मुख्यमंत्री बन गए हों और उद्धव ठाकरे को सत्ता से बाहर होना पड़ा हो, लेकिन अभी भी वह शिवसेना के अंदर होने वाली बगावत को रोकने में नाकामयाब हो रहे हैं। विधायकों की बगावत के बाद अब पार्टी के पार्षद भी शिंदे गुट में शामिल हो रहे हैं और धीरे-धीरे उद्धव ठाकरे की सेना ताश के पत्तों की तरह बिखरती जा रही है। 

विज्ञापन


दरअसल, ठाणे नगर निगम के 66 पार्षदों ने गुरुवार को एकनाथ शिंदे का समर्थन किया था। अब नवी मुंबई के 32 पूर्व पार्षद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए। इन पार्षदों ने गुरुवार को ठाणे में शिंदे से मुलाकात की थी। पार्षदों का कहना है कि वे एकनाथ शिंदे के साथ हैं। वह हमेशा हमारा फोन उठाते हैं। यहां तक कि पार्टी के मामलूी कार्यकर्ता से भी बात करते हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद भी छोड़ सकते हैं उद्धव का साथ
सिर्फ विधायक या पार्षद ही नहीं अब सांसदों के शिंदे खेमे में शामिल होने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवसेना के 12 सांसद एकनाथ शिंदे गुट के संपर्क में हैं। एक दिन पहले शिंदे खेमे के विधायक गुलाबराव पाटिल ने दावा किया था कि 12 सांसद शिंदे गुट में शामिल होने की तैयारी में हैं। उनके इस दावे के बाद शिवसेना नेता आनंद राव ने शिवसेना से इस्तीफा दे दिया। 

किसके साथ हैं कितने सांसद
शिंदे गुट में आने वाले शिवसेना सांसदों में सबसे पहला नाम उनके पुत्र कल्याण से सांसद श्रीकांत शिंदे का है। इसके अलावा रामटेक से सांसद रामकृपाल तुमाने, हिंगोली से हेमंत पाटिल, शिर्डी से सदाशिव लोखंडे, यवतमाल से भावना गवली, दक्षिण-मध्य मुंबई से राहुल शेवाले, बुलढाणा से प्रतापराव जाधव, पालघर से राजेंद्र गावित, नासिक से हेमंत गोडसे, मावल से श्रीरंग बारणे और ठाणे से राजन विचारे के नाम की चर्चा है।


वहीं, उद्धव ठाकरे खेमे में 7 सांसद हैं, जिनमें दक्षिण मुंबई से अरविंद सावंत, उत्तर-पश्चिम मुंबई से गजानन कीर्तिकर, उस्मानाबाद से ओमराजे निंबालकर, हातकलंगणे से धैर्यशील माने, परभणी से संजय बंडू जाधव, कोल्हापुर से संजय मंडलिक और दादरा नगर हवेली से कलाबेन डेलकर हैं।

ठाकरे गुट पहुंचा सुप्रीम कोर्ट 
उद्धव ठाकरे गुट की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस याचिका में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के 30 जून के उस फैसले को चुनौती दी गई है, जिसके तहत उन्होंने सरकार बनाने और विधानसभा में अध्यक्ष के चुनाव के लिए एकनाथ शिंदे को आमंत्रित किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed