फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajaya Sabha Election Owaisi's MP Announced to Vote Shiv Sena MVA News in Hindi

Rajya Sabha elections: ओवैसी की पार्टी का शिवसेना-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी को समर्थन, AIMIM के हैं दो विधायक

Fri, 10 Jun 2022 08:16 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 10 Jun 2022 08:16 AM IST
सार

एआईएमआईएम की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष इम्तियाज जलीली ने कहा है कि उनकी पार्टी राज्य में महाविकास अघाड़ी (MVA) को वोट देगी। 

विज्ञापन
Rajaya Sabha Election Owaisi's MP Announced to Vote Shiv Sena MVA News in Hindi
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : amar ujala

विस्तार

आज चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। महाराष्ट्र में पेचीदा  अंक गणित के बीच एआईएमआईएम ने शिवसेना नीत गठबंधन सरकार के प्रत्याशी इमरान प्रतापगढ़ी के समर्थन का एलान किया है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने कहा कि वह भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी इमरान प्रतापगढ़ी का समर्थन करेगी। 

विज्ञापन


एआईएमआईएम की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने कहा है कि उनकी पार्टी राज्य में महाविकास अघाड़ी (MVA) को वोट देगी। हमारे दो विधायकों को कांग्रेस प्रत्याशी इमरान प्रतापगढ़ी को वोट देने को कहा गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में छह सीटों पर चुनाव है। संख्या बल की दृष्टि से यहां भाजपा एक सीट ही जीत सकती है। हालांकि महाविकास आघाड़ी में फूट की संभावना और बड़ी संख्या में निर्दलीय विधायक होने के कारण भाजपा ने यहां दूसरा उम्मीदवार खड़ा कर दिया है। दूसरी ओर एनसीपी और कांग्रेस ने एक-एक तो शिवसेना ने दो उम्मीदवार खड़े किए हैं। ऐसे में छठी सीट पर पेंच फंस गया है। इस सीट पर निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल करने वालों को ही सफलता मिलेगी।


 विचारधारा शिवसेना से अलग बनी रहेगी
जलील महाराष्ट्र के औरंगाबाद से सांसद हैं। उन्होंने शुक्रवार सुबह राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू होने से पहले पार्टी के फैसले का एलान किया। 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में ओवैसी की पार्टी के दो विधायक हैं। हमारी विचारधारा शिवसेना से अलग बनी रहेगी, जो अघाड़ी में कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन में है। उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे दो विधायक कांग्रेस उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी को वोट करेंगे। 

मुस्लिमों को आरक्षण की शर्त पर समर्थन
जलील के अनुसार हमारी पार्टी ने एमवीए सरकार के समक्ष धुले और मालेगांव दोनों विधानसभा सीटों के विकास की शर्त रखी है।महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) में अल्पसंख्यक सदस्य नियुक्त करने और महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड की आय बढ़ाने की भी मांग की। एक शर्त मुसलमानों को आरक्षण देने की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed