फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Rain updates: Heavy Rain in Mumbai Causes Traffic Chaos

Maharashtra Rain: भारी बारिश के चलते ठहरी मुंबई; बाढ़ आने का बढ़ा खतरा; नागपुर में आज स्कूल रहेंगे बंद

Sat, 20 Jul 2024 11:48 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 20 Jul 2024 11:48 AM IST
सार


मुंबई के मध्य में कल 78 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई। वहीं, पूर्वी और पश्चिमी मुंबई में क्रमशः 57 मिमी और 67 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने शहर में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। 

विज्ञापन
Maharashtra Rain updates: Heavy Rain in Mumbai Causes Traffic Chaos
मुंबई में भारी बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारी बारिश के कारण भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई शनिवार को थम सी गई। यहां कल रात भर और आज सुबह से बारिश जारी है। इससे जल्द राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही। दरअसल, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र की राजधानी के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। सार्वजनिक परिवहन सेवाएं थप हो गई हैं। 

विज्ञापन

 
इन जगहों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 11 बजकर 28 मिनट पर समुद्र में 4.24 मीटर तक ऊंची लहरें देखी जाएंगी। वहीं, भारी बारिश भी हो रही है। ऐसे में बाढ़ आने का खतरा बढ़ सकता है। मुंबई और पालघर में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि ठाणे के लिए अधिक गंभीर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन




मुंबई के मध्य में कल 78 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई। वहीं, पूर्वी और पश्चिमी मुंबई में क्रमशः 57 मिमी और 67 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने शहर में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। 

भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'नागपुर शहर और जिले में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मैं संभागायुक्त, कलेक्टर और स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं और कलेक्टर स्वयं शहर का दौरा कर रहे हैं। स्कूलों को बंद कर दिया गया है और निचले इलाकों में रहने वाले निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।'
 
उन्होंने कहा कि कुछ इलाकों में कुछ सड़कें बंद हैं। निर्देश दिए गए हैं कि प्रशासन सतर्क रहे ताकि नागरिकों को किसी तरह की असुविधा न हो। नागपुर मंडल में भी गढ़चिरौली के कुछ हिस्सों का संपर्क टूट गया है। संभागायुक्त लगातार सभी जिला कलेक्टरों के संपर्क में हैं। उन्हें सभी प्रणालियों को अलर्ट मोड पर रखने के लिए भी कहा गया है।

ट्रेनों की आवाजाही हुई धीमी
महाराष्ट्र की राजधानी की सार्वजनिक परिवहन सेवाएं काफी प्रभावित हुई हैं। लगातार बारिश के कारण सड़कों और रेलवे पटरियों पर पानी भर गया है, जिससे उपनगरीय ट्रेन सेवाओं में देरी हो रही है। ट्रेनें निर्धारित समय से 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही हैं। हार्बर लाइन पर चूनाभट्टी में पटरियों पर पानी जमा होने के कारण ट्रेनों की आवाजाही धीमी हो गई है। इसके अलावा, मध्य रेलवे की मुख्य लाइन को एक ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण अतिरिक्त देरी का सामना करना पड़ा। पश्चिम रेलवे ने कहा कि उपनगरीय सेवाएं चल रही हैं। सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर तीनों लाइन 10 मिनट की देरी से चल रही हैं।

अंधेरी सबवे फिर से खुला
वहीं, अंधेरी सबवे को जलभराव के कारण बंद कर दिया गया था। हालांकि, पानी कम होने के बाद इसे दिन में बाद में खोल दिया गया। ठाणे जिले में आधी रात से भारी बारिश हो रही है। ठाणे वंदना बस डिपो और स्थानीय बाजार में पानी जमा हो गया है, जिससे दैनिक गतिविधियां बाधित हो गई हैं।


यहां रहेंगे स्कूल बंद
नागपुर में भारी बारिश की चेतावनी के कारण जिले भर के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। यहां के जिला कलेक्टर डॉ. विपिन इटनकर ने बताया कि सभी स्कूल आज बंद रहेंगे। भिवंडी शहर में स्थिति गंभीर है।



इटनकर ने आगे बताया कि सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण सब्जी बाजार के तीन बत्ती इलाके में घुटने तक पानी भर जाने सहित शहर के कई हिस्सों में पानी जमा हो गया है। बारिश जारी रहने पर कई निचले इलाकों में घरों और दुकानों में पानी घुसने का खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed