फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra raigarh water crisis dams reservoirs stock 35 percent

Maharashtra: महाराष्ट्र के रायगढ़ में गहराया जल संकट, बांधों में बचा सिर्फ 35 फीसदी पानी

Fri, 28 Apr 2023 03:20 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 28 Apr 2023 03:20 PM IST
सार

साल 2012-13 में यहां पानी से राहत कार्यों में 66 लाख से ज्यादा रुपए खर्च हुए थे, जो 2021-22 में बढ़कर करीब 10 करोड़ रुपए हो गए। 

विज्ञापन
maharashtra raigarh water crisis dams reservoirs stock 35 percent
महाराष्ट्र के रायगढ़ में गहराया जल संकट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के तटीय रायगढ़ जिले में पानी का संकट गहरा गया है। हालात ये हैं कि स्थानीय प्रशासन को राहत के तहत पानी के टैंकर रायगढ़ भेजने पड़ रहे हैं। मौजूदा वक्त में रायगढ़ के विभिन्न बांधों में सिर्फ 35 प्रतिशत पानी ही बचा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि कुल 35 गांवों और 113 बाड़ियों में जल संकट ज्यादा है और आने वाले दिनों में यह आंकड़ा कई गुना बढ़ सकता है। 

विज्ञापन


रायगढ़ में पुराना है जल संकट
अधिकारियों का कहना है कि इस साल राहत कामों में सात करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम खर्च हो सकती है। खासकर करजत, खालापुर, पेन, महाड, पोलादपुर और सुधागढ़ तहसील के गांवों में हालात काफी खराब हैं। बता दें कि इस इलाके में पानी की कमी एक बड़ी समस्या है। साल 2012-13 में यहां पानी से राहत कार्यों में 66 लाख से ज्यादा रुपए खर्च हुए थे, जो 2021-22 में बढ़कर करीब 10 करोड़ रुपए हो गए। रायगढ़ के जितने भी बांध हैं, उनमें से सात में 40 फीसदी से कम पानी बचा है। वहीं अन्य आठ में 40 फीसदी से ज्यादा पानी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed