फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra pune police questioning man for threaten to kill cm eknath shinde

Maharashtra: मुख्यमंत्री शिंदे को जान से मारने की धमकी देने वाले से हुई पूछताछ, वजह का हुआ खुलासा

Tue, 11 Apr 2023 11:30 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 11 Apr 2023 11:30 AM IST
सार

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने हेल्पलाइन पर फोन करके एंबुलेंस भेजने की मांग की थी। इसी दौरान उसने मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन
maharashtra pune police questioning man for threaten to kill cm eknath shinde
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र में पुणे पुलिस एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि व्यक्ति ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने हेल्पलाइन पर फोन करके एंबुलेंस भेजने की मांग की थी लेकिन उसे बताया गया कि एंबुलेंस के लिए उसे 108 नंबर पर कॉल करनी होगी, इस बात से आरोपी नाराज हो गया और गुस्से में वह गाली गलौज करने लगा और इसी दौरान उसने मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


ये है मामला
आरोपी की पहचान राजेश अगवाने (42 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी मुंबई के अस्पताल में वार्ड बॉय के तौर पर काम करता है और उसी ने सोमवार की रात पुलिस कंट्रोल रूम फोन करके धमकी दी थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने नशे की हालत में धमकी दी। पुणे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात में पुलिस कंट्रोल रूम पर एक फोन आया, जिसमें एंबुलेंस भेजने की मांग की गई थी। इस पर उसे 108 नंबर पर कॉल करने के लिए कहा गया। इसके बाद आरोपी ने फिर से पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया और धमकाना और गाली गलौज शुरू कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि 'इसके बाद आरोपी की पत्नी ने फोन लिया और कहा कि उसका पति नशे में है और उसे नहीं पता वह क्या बात कर रहा है और आप भी उसकी बातों को नजरअंदाज करें। इसके बाद पुलिस ने पुणे के वर्जे इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।' पुलिस आगे इस मामले में जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed