फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Politics: When Rajnath told Uddhav Thackeray- Assalaam walekum! read interesting story

Maharashtra Politics: जब राजनाथ ने उद्धव ठाकरे से कहा- 'अस्सलाम वालेकुम'! पढ़िये रोचक किस्सा

Wed, 13 Jul 2022 11:37 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 13 Jul 2022 11:37 AM IST
सार

 उद्धव ठाकरे के खुलासे के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत कहां चुप बैठने वाले थे। उन्होंने तुरंत तंज करते हुए कहा, 'राजनाथ सिंह महबूबा मुफ़्ती को फोन लगाना चाह रहे थे, लेकिन गलती से फोन मातोश्री में लग गया।'

विज्ञापन
Maharashtra Politics: When Rajnath told Uddhav Thackeray- Assalaam walekum! read interesting story
उद्धव ठाकरे और संजय राउत - फोटो : Social media

विस्तार

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच हाल ही में फोन पर हुई कथित बातचीत मीडिया में चर्चित हो रही है। इस बारे में ठाकरे ने खुद शिवसेना की बैठक में जानकारी दी। उद्धव ठाकरे ने पार्टी नेताओं को बताया कि हाल ही में रक्षा मंत्री सिंह ने उन्हें फोन किया था। शुरुआत उन्होंने 'अस्सलाम वालेकुम' से की थी। इस पर मैंने आपत्ति ली तो फिर उन्होंने 'जय श्रीराम' कहा। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र में सत्ता पलट व शिवसेना में बगावत के बाद शिवसेना मुश्किल में है। ऐसे में एक बार फिर राजग व भाजपा से उद्धव गुट के तार जुड़ने को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म है। इसका बहाना राष्ट्रपति चुनाव भी हैं। भाजपा व राजग नेता एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में शिवसेना का समर्थन हासिल करने के प्रयास में हैं। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति चुनाव को लेकर शिवसेना ने सोमवार व मंगलवार को पार्टी सांसदों व विधायकों की बैठक बुलाई थी। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसमें उद्धव ठाकरे ने अपने सहयोगी नेताओं को बताया कि राजनाथ सिंह ने उन्हें फोन कर मुर्मू के लिए समर्थन मांगा था। उद्धव ठाकरे ने कहा कि राजनाथ सिंह ने बातचीत की शुरुआत 'अस्सलाम वालेकुम' से की तो उन्होंने इस पर ऐतराज जताया। इस पर रक्षा मंत्री ने तुरंत 'जय श्रीराम' कहा और फिर दोनों के बीच आगे बातचीत हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एनडीए ने राष्ट्रपति चुनाव का समन्वयक बनाया है। इसलिए वे पक्ष व विपक्ष के नेताओं से द्रौपदी मुर्मू के लिए समर्थन जुटा रहे हैं। कई नेताओं से वे प्रत्यक्ष रूप से मिल रहे हैं तो कई से फोन पर चर्चा कर रहे हैं। 

राउत का तंज- 'महबूबा को फोन लगा रहे थे पर मातोश्री में लग गया'
बहरहाल, शिवसेना सांसद संजय राउत कहां चुप बैठने वाले थे। उद्धव ठाकरे के खुलासे के बाद उन्होंने तुरंत तंज करते हुए कहा, 'राजनाथ सिंह महबूबा मुफ़्ती को फोन लगाना चाह रहे थे, लेकिन गलती से फोन मातोश्री में लग गया।'

भाजपा ने कहा-यह झूठ है, ऐसा कुछ नहीं हुआ
उद्धव ठाकरे के दावे को लेकर भाजपा विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने राजनाथ सिंह से बात की तो रक्षा मंत्री ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं कहा था। मुनगंटीवार ने कहा कि यह झूठ है। ठाकरे को ऐसी बातें नहीं कहना चाहिए। इसके साथ ही मुनगंटीवार ने  शिवसेना द्वारा मुर्मू के समर्थन का स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed