{"_id":"63de596d965d6555a2692093","slug":"maharashtra-politics-shiv-sena-leader-aaditya-thackeray-challenged-cm-eknath-shinde-to-contest-the-elections-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra : आदित्य ठाकरे ने शिंदे को बताया असंवैधानिक मुख्यमंत्री, अपने खिलाफ चुनाव लड़ने की दी चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra : आदित्य ठाकरे ने शिंदे को बताया असंवैधानिक मुख्यमंत्री, अपने खिलाफ चुनाव लड़ने की दी चेतावनी
Sun, 05 Feb 2023 02:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 05 Feb 2023 02:14 PM IST
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और एकनाथ शिंदे
- फोटो : अमर उजाला
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) नेता आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मैंने असंवैधानिक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मेरे खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। मैं अपनी सीट से इस्तीफा दे दूंगा और उन्हें अपनी सीट से इस्तीफा दे देना होगा। उन्हें मेरे खिलाफ वर्ली से चुनाव लड़ने देना चाहिए।
विज्ञापन
चुनौती देना ठीक नहीं, साथ में काम करें आदित्य ठाकरे#WATCH | I've challenged this unconstitutional CM (Eknath Shinde) to contest the Assembly elections against me. I will resign from my seat & he should resign from his seat, and let him contest from Worli against me: Shiv Sena leader Aaditya Thackeray #Maharashtra pic.twitter.com/pp0X39H7QE
— ANI (@ANI) February 4, 2023विज्ञापन
आदित्य ठाकरे के बयान के बाद बालासाहेबची शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक मंगेश कुदलकर ने कहा है कि मैं आदित्य ठाकरे को बताना चाहता हूं कि इस तरह चुनौती देना ठीक नहीं है। शिंदे सरकार अच्छा काम कर रही है। मैं उनसे हमारे साथ काम करने का अनुरोध करता हूं। मैं कुर्ला में इस्तीफा दे दूंगा, उन्हें भी इस्तीफा देना होगा और मेरे खिलाफ चुनाव जीतकर साबित करना होगा।
विज्ञापन