फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra politics crisis shiv sena claim in saamana ajit pawar will replace cm eknath shinde bjp plan

Maharashtra: 'शिंदे को सीएम पद से हटाकर अजित पवार की होगी ताजपोशी', 'सामना' में उद्धव शिवसेना का बड़ा दावा

Mon, 03 Jul 2023 10:23 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 03 Jul 2023 10:23 AM IST
सार

लेख में ये भी लिखा गया है कि 'राज्य की राजनीति में जो भी घट रहा है, वो लोगों को पसंद नहीं आएगा। महाराष्ट्र में ऐसी राजनीतिक परंपरा नहीं रही है और लोग कभी भी इसका समर्थन नहीं करेंगे।'

विज्ञापन
maharashtra politics crisis shiv sena claim in saamana ajit pawar will replace cm eknath shinde bjp plan
एकनाथ शिंदे और अजित पवार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में एक बड़ी बात कही है। दरअसल सामना में लिखे एक लेख में शिवसेना ने दावा किया है कि एकनाथ शिंदे को सीएम पद से हटाने के लिए भाजपा ने अजित पवार से हाथ मिलाया है। लेख के अनुसार, जल्द ही अजित पवार, एकनाथ शिंदे के जगह ले लेंगे। बता दें कि रविवार को अजित पवार ने एनसीपी में बगावत कर दी और शिवसेना-भाजपा सरकार से हाथ मिलाते हुए डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। अजित पवार के साथ आठ एनसीपी विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। 
विज्ञापन


'पवार की होगी ताजपोशी'
सामना में शिवसेना ने दावा किया कि 'अजित पवार सिर्फ डिप्टी सीएम बनने के लिए सरकार में शामिल नहीं हुए हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और बागी विधायकों को जल्द ही अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा और पवार की ताजपोशी होगी।' लेख में ये भी लिखा गया है कि 'राज्य की राजनीति में जो भी घट रहा है, वो लोगों को पसंद नहीं आएगा। महाराष्ट्र में ऐसी राजनीतिक परंपरा नहीं रही है और लोग कभी भी इसका समर्थन नहीं करेंगे।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Maharashtra Politics Live: 'पटना की बैठक का नतीजा महाराष्ट्र में दिखा, ये तो बस शुरुआत!' जानिए किसने क्या कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


मराठी दैनिक सामना के अनुसार, 'अजित पवार ने जो पलटी मारी है, वो असल में सीएम एकनाथ शिंदे के लिए खतरनाक है। अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने का रिकॉर्ड बनाया है और इस बार सौदा मजबूत है।'


'शिंदे गुट का भविष्य अंधकार में'
सामना में लिखा गया कि 'शिवसेना से बगावत करने वाले विधायकों ने बगावत का पहला कारण एनसीपी को बताया था लेकिन वह अब क्या करेंगे? शपथ ग्रहण समारोह के दौरान शिंदे गुट के नेताओं के चेहरे के भाव इस बात का सबूत हैं कि उनका भविष्य अंधकार में है। उनका कथित हिंदुत्व खत्म हो चुका है। वह दिन दूर नहीं है जब शिंदे और उनके बागी साथी अयोग्य ठहरा दिए जाएंगे। रविवार को जो भी घटनाक्रम हुआ, उसका यही निचोड़ है।'

फडणवीस पर साधा निशाना
सामना के संपादकीय में महाराष्ट्र भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधा गया है। लेख में लिखा गया है कि 'फडणवीस ने कहा था कि वह कभी एनसीपी के साथ हाथ नहीं मिलाएंगे लेकिन रविवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह ने भाजपा का असली चेहरा लोगों के सामने ला दिया है।' सामना के अनुसार, 'कुछ लोग पहले से ही इस घटनाक्रम के बारे में जानते थे। जो एक साल पहले शिवसेना के साथ हुआ, वही अब एनसीपी के साथ हो रहा है। शरद पवार ने भी कहा है कि कल एक नया दिन होगा और यह कोई भूकंप नहीं है बल्कि यह तो छोटे-मोटे झटके हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed