{"_id":"62b191b26fd7fc2712205a43","slug":"maharashtra-political-crisis-shivsena-rebel-mla-eknath-shinde-breaks-silence-says-will-never-cheat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: सियासी संकट के बीच शिंदे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सत्ता के लिए कभी नहीं देंगे धोखा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: सियासी संकट के बीच शिंदे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सत्ता के लिए कभी नहीं देंगे धोखा
Tue, 21 Jun 2022 03:08 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 21 Jun 2022 03:08 PM IST
सार
महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने शिंदे को अपने विधायक दल के नेता पद से हटाने का फैसला किया। उनकी जगह सेवरी विधायक अजय चौधरी को विधायक दल का नया नेता चुना गया है। इसके बाद शिंदे का ट्वीट सामने आया है।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में छाए सियासी संकट और उद्धव सरकार के एक्शन में आने के बाद शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा, हम बाला साहेब के कट्टर शिवसैनिक हैं। बालासाहेब ने हमें हिंदुत्व सिखाया है। उनके विचार और आनंद दिघे साहेब की सीख की वजह से हमने सत्ता पाने के लिए कभी धोखा नहीं दिया और न ही देंगे।
विज्ञापन
बागी विधायक शिंदे का यह ट्वीट तब सामने आया है, जब महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने शिंदे को अपने विधायक दल के नेता पद से हटाने का फैसला किया। उनकी जगह सेवरी विधायक अजय चौधरी को विधायक दल का नया नेता चुना गया है।
विज्ञापन
शिंद ने 25 बागी विधायकों के साथ सूरत में डाला डेरा
दरअसल, सोमवार को हुए एमएलसी चुनाव के बाद एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के 25 बागी विधायकों के साथ गुजरात के सूरत में डेरा डाल रखा है। सूत्रों के मुताबिक, ये विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। ऐसे में महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
विज्ञापन