फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Political Crisis Shiv Sena MLA Nitin Deshmukh returns within hours of arriving in Assam

Maharashtra Political Crisis: गुवाहाटी से महाराष्ट्र लौटे शिवसेना विधायक नितिन देशमुख, एनसीपी के विधायकों की कल होगी बैठक

Wed, 22 Jun 2022 04:38 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 22 Jun 2022 04:38 PM IST
सार

गुवाहाटी के गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कुछ घंटे रुकने के बाद देशमुख शिवसेना के पांच कार्यकर्ताओं के साथ एक अन्य चार्टर्ड विमान से नागपुर के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
Maharashtra Political Crisis Shiv Sena MLA Nitin Deshmukh returns within hours of arriving in Assam
उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच एक शिवसेना का विधायक असम से महाराष्ट्र लौट आया है। शिवसेना विधायक नितिन देशमुख बुधवार को सूरत से पार्टी के साथी विधायकों के साथ असम पहुंचे थे, लेकिन कुछ ही घंटों बाद वह पार्टी के पांच अन्य सदस्यों के साथ अपने गृह राज्य महाराष्ट्र लौट गए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शिवसेना के बागी विधायक गुवाहाटी के एक होटल में ठहरे हुए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शिवसेना विधायक नितिन देशमुख बुधवार सुबह सूरत से चार्टर्ड विमान से गुवाहाटी पहुंचे थे, लेकिन वह महाराष्ट्र के बागी मंत्री एकनाथ शिंदे और अन्य विधायकों के साथ उस होटल में नहीं गए जहां उनके अन्य सहयोगी ठहरे हुए हैं।
विज्ञापन


गुवाहाटी के गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कुछ घंटे रुकने के बाद देशमुख शिवसेना के पांच कार्यकर्ताओं के साथ एक अन्य चार्टर्ड विमान से नागपुर के लिए रवाना हो गए। गौरतलब है कि नितिन देशमुख महाराष्ट्र के बालापुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे और पांच सदस्य महाराष्ट्र के विधायक और अन्य लोगों के 89 सदस्यीय दल में शामिल थे जो आज सुबह सूरत से गुवाहाटी आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार को नितिन देशमुख की पत्नी ने महाराष्ट्र के अकोला के एक पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि उन्हें उनकी जान को खतरा है। वहीं, कथित तौर पर बीमार होने के बाद देशमुख को मंगलवार को सूरत के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एनसीपी के विधायकों की कल होगी बैठक
एनसीपी एमएलसी अमोल मितकारी ने जानकारी दी है कि गुरुवार को पार्टी के सभी विधायकों की एक बार फिर बैठक होगी। उन्होंने ट्वीट करके कहा, 'पवार साहब ने कहा कि राकांपा एमवीए के साथ खड़ी है। पार्टी के सभी विधायकों की कल एक बार फिर बैठक होगी, कुछ निर्देश पवार साहब देंगे। आगे क्या होगा यह उस पर निर्भर करेगा।'

ईडी के सामने पेश हुए अनिल परब
महाराष्ट्र की राजनीति में जारी सियासी घमासान के बीच कथित धन शोधन मामले में शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब आज फिर से ईडी के सामने पेश हुए। ईडी ने अनिल परब से कल 11 घंटे तक पूछताछ की थी।


बता दें कि महाराष्ट्र में मंगवार सुबह से ही सियासी उथल-पुथल जारी है। शिवसेना के कई विधायक बागी हो चुके हैं। वे पहले सूरत में थे अभी उनका ठिकाना गुवाहाटी है।बागी विधायकों का नेतृत्व उद्धव सरकार में मंत्री एकनाथ शिंदे कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि एकनाथ के साथ करीब 46 विधायक हैं। विधायकों के बागी होने के चलते अब उद्धव सरकार खतरे में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed