फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Political Crisis, Sanjay raut blamed BJP for threatning Sharad Pawar

Maharashtra Crisis: 'सरकार बचाने की कोशिश की तो पवार को घर जाने नहीं देंगे', संजय राउत का केंद्रीय मंत्री पर बड़ा आरोप

Fri, 24 Jun 2022 10:24 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 24 Jun 2022 10:24 AM IST
सार

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि महाविकास अघाड़ी सरकार रहे या न रहे लेकिन शरद पवार को धमकी देना स्वीकार्य नहीं है।

विज्ञापन
Maharashtra Political Crisis, Sanjay raut blamed BJP for threatning Sharad Pawar
संजय राउत - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच संजय राउत बार-बार मीडिया में आकर भारतीय जनता पार्टी पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। इस बार राउत ने केंद्रीय मंत्री पर  शरद पवार को धमकी देने का आरोप लगाया है। राउत ने कहा कि एक केंद्रीय मंत्री ने शरद पवार को धमकी दी है कि अगर महाविकास अघाड़ी सरकार को बचाने के प्रयास किया गया तो शरद पवार को घर नहीं जाने दिया जाएगा। महाविकास अघाड़ी सरकार रहे या न रहे लेकिन शरद पवार के लिए ऐसी भाषा का उपयोग स्वीकार्य नहीं है। राउत ने कहा कि अमित शाह और मोदी जी आप के मंत्री पवार साहब को धमकी दे रहे हैं। क्या ऐसी धमकियों को आपका समर्थन है? 

विज्ञापन


संख्या बल कागज पर ज्यादा हो सकती है लेकिन अब यह लड़ाई कानूनी होगी
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि संख्या बल कागज में ज्यादा हो सकती है लेकिन अब यह लड़ाई कानूनी लड़ाई होगी। हमारे जिन 12 लोगों ने बगावत शुरू की है उनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है जिसके लिए हमारे लोगों ने सभापति से मुलाकात की है। 
विज्ञापन


सीएम उद्धव की अध्यक्षता में बैठक
महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना ने आज दोपहर 12 बजे शिवसेना भवन, मुंबई में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में पार्टी के जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरत पड़ी तो हमारे कार्यकर्ता सड़कों पर भी उतरेंगे: राउत
राउत ने कहा कि एकनाथ शिंदे गुट जो हमें चुनौती दे रहा है, उसे यह महसूस करना चाहिए कि शिवसेना के कार्यकर्ता अभी सड़कों पर नहीं उतरे हैं। इस तरह की लड़ाई या तो कानून के जरिए लड़ी जाती है या सड़कों पर। जरूरत पड़ी तो हमारे कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed