फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Police seized the truck that hit MLA Vinayak Mete car

Maharashtra: तीन बार विधायक रहे विनायक मेटे की कार को टक्कर मारने वाला ट्रक जब्त, चालक हिरासत में

Mon, 15 Aug 2022 11:05 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 15 Aug 2022 11:05 PM IST
सार

तीन बार विधायक रहे विनायक मेटे की कार को टक्कर मारने वाले ट्रक को जब्त कर लिया गया है। इससे पहले महाराष्ट्र विधान परिषद के पूर्व सदस्य विनायक मेटे की रविवार सुबह मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Maharashtra Police seized the truck that hit MLA Vinayak Mete car
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे कार दुर्घटना में कथित रूप से शामिल ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। दुर्घटना में दमन शहर से शिव संग्राम पार्टी के नेता विनायक मेटे की मौत हो गई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि रायगढ़ जिले में हुई कार दुर्घटना के घंटों बाद रविवार देर रात ट्रक को पालघर के कासा थाने की सीमा में देखा गया। इसके बाद पालघर और रायगढ़ पुलिस की टीमों ने दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के दमन शहर का दौरा किया और ट्रक को जब्त कर लिया। चालक को भी हिरासत लिया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले महाराष्ट्र विधान परिषद के पूर्व सदस्य विनायक मेटे की रविवार सुबह मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। मेटे 52 वर्ष के थे। मेटे मराठा समुदाय के लिए आरक्षण के कट्टर समर्थक माने जाते थे। अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना पड़ोसी रायगढ़ जिले के रसायनी थाना क्षेत्र के मदप सुरंग के पास सुबह करीब सवा पांच बजे हुई थी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया था कि मेटे पुणे से मुंबई जा रहे थे। उनकी कार में एक अन्य व्यक्ति और उनका ड्राइवर कार था। मडप सुरंग के पास जब उनकी कार पहुंची, तो सामने से आ रही एक गाड़ी ने टक्कर मार दी और इस हादसे में सभी को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद सभी को  नवी मुंबई के कामोठे के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां मेटे को मृत घोषित कर दिया गया। मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड जिले के रहने वाले पूर्व एमएलसी मराठा आरक्षण के समर्थक थे। वह एक बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed