{"_id":"5b65235f4f1c1b61508b7007","slug":"maharashtra-police-says-if-aadhaar-helpline-number-is-connected-to-the-phone-itself-then-delete-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार हेल्पलाइन नंबर खुद से फोन में जुड़ जाए तो उसे डिलीट करें: महाराष्ट्र पुलिस ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आधार हेल्पलाइन नंबर खुद से फोन में जुड़ जाए तो उसे डिलीट करें: महाराष्ट्र पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Sat, 04 Aug 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस के साइबर सुरक्षा सेल ने परामर्श जारी किया है कि अगर यूआईडीएआई के नाम से कोई नंबर अपने आप मोबाइल फोन में जुड़ जाए तो इसे डिलीट किया जाए।
विज्ञापन
कुछ मोबाइल फोनों में उपयोगकर्ता की मंजूरी के बिना आधार हेल्पलाइन नंबर पहले से सेव होने को लेकर जनाक्रोश के बीच गूगल ने शुक्रवार की रात एंड्रॉयड फोनों के ‘सेटअप विजार्ड’ में पुराना यूआईडीएआई हेल्पलाइन नंबर और 112 हेल्पलाइन नंबर 'गलती से' लोड हो जाने पर माफी मांगी।
विज्ञापन
गूगल ने कहा कि नंबरों को फोन से डिलीट किया जा सकता है। उसने इस दिक्कत को खत्म करने का भी वादा किया।