{"_id":"63fc78dd1d8aea163d0185e6","slug":"maharashtra-police-forest-department-arrest-five-in-poaching-case-recover-organs-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्रः शिकार के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, जंगली जानवरों के अंग हुए बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्रः शिकार के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, जंगली जानवरों के अंग हुए बरामद
Mon, 27 Feb 2023 03:03 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 27 Feb 2023 03:03 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपियों के पास से 21.49 लाख रुपए की नगदी भी बरामद की है। पुलिस और वन विभाग की टीम ने काले तेंदुए की शिकार की सूचना पर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में पुलिस ने जंगली जानवरों के शिकार के मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस और वन विभाग के संयुक्त ऑपरेशन में आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। जहां से पुलिस और वन विभाग को जंगली जानवरों के अंग बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
खबर के अनुसार, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को गोंदिया जिले की देओरी तहसील के नक्सल प्रभावित पालनदुर जमींदारी और मंगेजारी गांवों में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने जंगली जानवरों के नाखून, पंजे और अन्य अंग भी बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के पास से 21.49 लाख रुपए की नगदी भी बरामद की है। पुलिस और वन विभाग की टीम ने काले तेंदुए की शिकार की सूचना पर जांच शुरू की थी। वन विभाग के अधिकारी सचिन डोंगरवर ने बताया कि एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई थी।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 84 हजार रुपए की देसी शराब भी बरामद हुई है। वन्य जीव सुरक्षा कानून 1972 के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन