फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Party worker asks MLA to find woman for marriage

Maharashtra: पार्टी कार्यकर्ता ने विधायक को किया फोन कॉल, कहा- मेरे पास 8-9 एकड़ जमीन, नहीं मिल रही दुल्हन

Tue, 10 Jan 2023 08:22 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 10 Jan 2023 08:22 PM IST
सार

खुल्ताबाद इलाके के पार्टी कार्यकर्ता ने सोमवार को शिवसेना के ठाकरे खेमे के विधायक को फोन किया और उनसे जीवन साथी खोजने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
Maharashtra Party worker asks MLA to find woman for marriage
MLA Udaysingh Rajput - फोटो : Social Media

विस्तार

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक कार्यकर्ता ने औरंगाबाद जिले में एक स्थानीय विधायक को फोन किया और उनसे शादी के लिए एक महिला को ढूंढने का अनुरोध किया। विधायक ने कहा यह ग्रामीण इलाकों में एक वास्तविक समस्या है। कन्नड़ विधायक उदय सिंह राजपूत और पार्टी कार्यकर्ता के बीच बातचीत का ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


खुल्ताबाद इलाके के पार्टी कार्यकर्ता ने सोमवार को शिवसेना के ठाकरे खेमे के विधायक को फोन किया और उनसे जीवन साथी खोजने का अनुरोध किया। कार्यकर्ता ने फोन पर कहा, मेरे पास 8-9 एकड़ जमीन है। लेकिन कोई भी मुझे (शादी के लिए) लड़की देने को तैयार नहीं है। कन्नड़ इलाके में लड़कियां हैं। ऑडियो क्लिप में विधायक राजपूत को पार्टी कार्यकर्ता से अपना बायोडाटा भेजने के लिए कहते हुए सुना जा सकता है। 
विज्ञापन


विधायक ने मंगलवार को कहा, कार्यकर्ता की चिंता गांवों में जमीनी हकीकत का प्रतिबिंब है। स्थिति इतनी अच्छी नहीं है। अगर दो हजार निवासियों का कोई गांव है, तो आपको वहां करीब सौ डेढ़ सौ अविवाहित युवक मिल जाएंगे। अगर उनके पास सौ एकड़ भी जमीन है, तो शादी के लिए लड़की ढूंढना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ट्रेंड से पता चलता है कि कुछ परिवार अपनी बेटियों की शादी शहरी क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों में करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, मेरे पास इस तरह के कई फोन आते हैं। राष्ट्रीय परिवारक स्वास्थ्य सर्वेक्षण (2019-21) के अनुसार, महाराष्ट्र का लिंगानुपात प्रति 1,000 पुरुषों पर 920 महिलाओं का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed