{"_id":"615e6a5f8ebc3e05e91ab4ad","slug":"maharashtra-panchayat-samiti-bypolls-maharashtra-jila-parishad-bypolls-shivsena-ncp-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: जिला परिषद और पंचायत समिति उपचुनाव का परिणाम जारी, जानें भाजपा और कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: जिला परिषद और पंचायत समिति उपचुनाव का परिणाम जारी, जानें भाजपा और कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं
Thu, 07 Oct 2021 09:58 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 07 Oct 2021 09:58 AM IST
सार
छह जिला परिषदों की 85 सीटों में से, भाजपा ने सबसे अधिक 22 सीटें जीतीं, जबकि सत्तारूढ़ एमवीए (महा विकास अघाड़ी) के घटक दलों कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना ने क्रमशः 19, 15 और 12 सीटों पर जीत हासिल हुई। एमवीए को कुल 46 सीटों पर जीत हासिल हुई।
विज्ञापन
महाराष्ट्र पंचायत उपचुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को महाराष्ट्र के छह जिलों की 85 जिला परिषद सीटों के उपचुनाव में 22 सीटों पर जीत मिली, जबकि कांग्रेस को 144 पंचायत समिति सीटों में से 36 पर जीत हासिल हुई। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी परिणामों में यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
छह जिला परिषदों धुले, नंदुरबार, अकोला, वाशिम, नागपुर, पालघर की 84 रिक्त सीटों और 37 पंचायत समितियों की 141 सीटों पर मंगलवार को मतदान हुआ और बुधवार को मतगणना हुई। इसके अलावा, एक जिला परिषद सीट और तीन पंचायत समिति वार्ड में उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव हुआ।
विज्ञापन
छह जिला परिषदों की 85 सीटों में से, भाजपा ने सबसे अधिक 22 सीटें जीतीं, जबकि सत्तारूढ़ एमवीए (महा विकास अघाड़ी) के घटक दलों कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना ने क्रमशः 19, 15 और 12 सीटों पर जीत हासिल हुई। एमवीए को कुल 46 सीटों पर जीत हासिल हुई।
विज्ञापन
नागपुर में कांग्रेस को मिली बड़ी जीत
नागपुर में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। यहां जिला परिषद की 16 सीटों में से कांग्रेस को 9 सीटें, भाजपा को 3, एनसीपी को दो और अन्य को दो सीटें मिली हैं।
पालघर में शिवसेना ने मारी बाजी
पालघर में शिवसेना का जलवा देखने को मिला है। इस चुनाव में यहां भारतीय जनता पार्टी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का गठबंधन का ज्यादा प्रभाव नहीं दिखा है। यहां शिवसेना ने सीट जीत ली।