{"_id":"5ffb10fdcab59209604a49ae","slug":"maharashtra-one-killed-11-injured-in-msrtc-bus-and-truck-collision-in-latur","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : लातूर में बस और ट्रक की टक्कर, एक की मौत, 11 घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : लातूर में बस और ट्रक की टक्कर, एक की मौत, 11 घायल
Sun, 10 Jan 2021 08:06 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, लातूर।
पीटीआई, लातूर।
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 10 Jan 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लातूर की औसा तहसील में रविवार को एमएसआरटीसी की एक बस को ट्रक द्वारा टक्कर मारे जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत जाधव ने कहा कि यह घटना सुबह करीब 10 बजे वाघोली के पास नीलगंगा-लातूर राजमार्ग पर हुई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 14 यात्रियों को लेकर बस अकोला की ओर जा रही थी तभी उसे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे एक यात्री की मौत हो गई और 11 गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि ट्रक का चालक मौके से भाग गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन