फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra : obscene video of former BJP MLA Narendra Mehta went viral

महाराष्ट्र में भाजपा के पूर्व विधायक का अश्लील वीडियो वायरल, राजनीति से संन्यास की घोषणा

Wed, 26 Feb 2020 01:40 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 26 Feb 2020 01:40 AM IST
सार

वीडियो वायरल होने के बाद नरेंद्र मेहता ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और राजनीति से संन्यास की घोषणा कर दी। उन्होंने फेसबुक पर जारी वीडियो में कहा, वह नहीं चाहते कि पार्टी की छवि खराब हो और हमारे नेताओं को शर्मिंदा होना पड़े।

विज्ञापन
Maharashtra : obscene video of former BJP MLA Narendra Mehta went viral
नरेंद्र मेहता - फोटो : ट्विटर

विस्तार

मुंबई से सटे मीरा-भायंदर के पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता का अश्लील वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में मेहता का स्टिंग ऑपरेशन होने का दावा किया गया है। ऐसी आशंका है कि महापौर का उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर मीरा-भायंदर की भाजपा पार्षद नीला सोंस ने यह क्लिप जारी की है। उधर नीला ने एक वीडियो जारी कर मेहता से परिवार के जान-माल का खतरा बताया है। नीला मूल रूप से आगरा निवासी हैं।

विज्ञापन


दरअसल नीला ने साल 2017 के मीरा-भायंदर महानगरपालिका चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के तौर पर सामान्य सीट से जीत दर्ज की थी। अभी 26 फरवरी को महापौर का चुनाव होना है। इस बार महापौर का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। नीला ने खुद को अनुसूचित जाति का बताते हुए महापौर पद पर अपना दावा ठोक दिया, लेकिन पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया। 
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद नरेंद्र मेहता ने सोमवार को भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और राजनीति से संन्यास की घोषणा कर दी। उन्होंने फेसबुक पर जारी वीडियो में कहा है, वह नहीं चाहते कि पार्टी की छवि खराब हो और हमारे नेताओं को शर्मिंदा होना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है वायरल वीडियो में

वायरल वीडियो में पूर्व विधायक मेहता एक होटल के कमरे में निर्वस्त्र महिला के साथ दिख रहे हैं। उधर नीला ने आईजी ऑफिस के बाहर से एक भावनात्मक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। इस वीडियो में नीला का दावा है कि उन्होंने ही यह स्टिंग कराया था ताकि मेहता के अनैतिक कार्यों से पर्दा उठ सके। एक साल पहले एसपी से इसकी शिकायत की थी और वीडियो क्लिप पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दी थी। उन्हीं में से किसी ने इसे वायरल किया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed