{"_id":"655f13e1aea6bdcee80f0fe5","slug":"maharashtra-obscene-dance-at-event-in-village-mela-two-policemen-suspended-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: मेले के दौरान मंच पर हुआ अश्लील डांस, वीडियो वायरल होने के बाद दो पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: मेले के दौरान मंच पर हुआ अश्लील डांस, वीडियो वायरल होने के बाद दो पुलिसकर्मी निलंबित
Thu, 23 Nov 2023 02:27 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 23 Nov 2023 02:27 PM IST
सार
मेले के दौरान नागपुर के एक डांस ग्रुप की डांसर ने कथित तौर पर सार्वजनिक रूप से अश्लील डांस किया। इस दौरान कुछ युवा भी मंच पर चढ़ गए और उन्होंने महिला डांसर को छूने की कोशिश की और इस दौरान नोट भी उड़ाए।
विज्ञापन
पुलिस (फाइल)
- फोटो : Social Media
विस्तार
महाराष्ट्र में एक गांव में मेले के दौरान मंच पर अश्लील डांस होने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही एक असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस मुख्यालय से संलग्न कर दिया गया है।
क्या है मामला
खबर के अनुसार, घटना 17 नवंबर की रात की है। जब भंडारा जिले के नाकाडोंगरी गांव में स्थानीय मेले का आयोजन हुआ। यह इलाका गोबरवाही पुलिस थाने के अंतर्गत आता है। गांव में आयोजित मंडाई मेले के दौरान नागपुर के एक डांस ग्रुप की डांसर ने कथित तौर पर सार्वजनिक रूप से अश्लील डांस किया। इस दौरान कुछ युवा भी मंच पर चढ़ गए और उन्होंने महिला डांसर को छूने की कोशिश की और इस दौरान नोट भी उड़ाए।
दो पुलिसकर्मी निलंबित
डांस के दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो वायरल हो गया। इस वायरल वीडियो पर स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस कॉन्सटेबल ने घटना की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कार्यक्रम के आयोजक, डांस ग्रुप के डायरेक्टर और अन्य के खिलाफ नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा। इस पर एसपी लोहित मातानी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में हेड कॉन्सटेबल राकेश सिंह सोलंकी और कॉन्सटेबल राहुल प्रतेकी को निलंबित कर दिया। दोनों पुलिसकर्मियों की मेले में ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन दोनों ड्यूटी से गैरहाजिर रहे। साथ ही असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर नितिन मदानकर को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस मुख्यालय से संलग्न कर दिया गया है।