फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News: Woman raped by three men near Pune, her male friend assaulted

Pune: पुणे के पास 21 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुरुष मित्र पर भी हमला; तीन लोगों पर आरोप

Fri, 04 Oct 2024 09:54 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 04 Oct 2024 09:54 AM IST
सार

पुणे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला और उसका पुरुष मित्र गुरुवार देर रात बोपदेव घर इलाके में गए थे, जहां तीन अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Maharashtra News: Woman raped by three men near Pune, her male friend assaulted
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुणे के बाहरी इलाके में तीन लोगों ने 21 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला के पुरुष मित्र पर भी हमला किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार रात करीब 11 बजे बोपदेव घर इलाके में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। कोंढवा पुलिस के अनुसार, महिला अपने पुरुष मित्र के साथ इलाके में गई थी।

विज्ञापन


पुणे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला और उसका पुरुष मित्र गुरुवार देर रात बोपदेव घर इलाके में गए थे, जहां तीन अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके पीछे के लोगों का पता लगाने के लिए 10 पुलिस दल बनाए गए हैं। कोंढवा पुलिस स्टेशन के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घटना एक सुनसान जगह पर हुई और तीनों ने महिला के पुरुष मित्र पर भी हमला किया।
विज्ञापन


मामले में एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि बहुत दुख के साथ मैं कहना चाहती हूं कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र में यह दूसरी ऐसी घटना है। महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था हर तरह से विफल रही है। हर रोज ऐसे मामले सामने आते हैं। पुणे राज्य की अपराध राजधानी बन गया है। यह राज्य की ट्रिपल इंजन सरकार की विफलता है। गृह मंत्रालय ऐसे अपराधों के बाद कोई बयान जारी नहीं करता। राज्य के गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed