फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra news updates Two held for attack on MNS leader in Mumbai

Maharashtra: मनसे नेता पर हमले के मामले में दो गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने CCTV से की आरोपियों की पहचान

Sat, 04 Mar 2023 10:46 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 04 Mar 2023 10:46 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान स्थानीय मुखबिरों और साीसीटीवी फुटेज की मदद से की गई है, जिनमें से एक की उम्र 56 वर्ष और दूसरे 35 वर्ष है।

विज्ञापन
Maharashtra news updates Two held for attack on MNS leader in Mumbai
मनसे नेता संदीप देशपांडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता संदीप देशपांडे पर हमले को लेकर मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने तेज कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में कथित रूप से शामिल दो लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना उस समय हुई जब देशपांडे शुक्रवार को अपने दादर स्थित आवास के नजदीक मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इस मामले में दो अन्य लोगों की तलाश की  जा रही है। 

विज्ञापन


कामकर यूनियन का पदाधिकारी है एक आरोपी : पुलिस
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान स्थानीय मुखबिरों और साीसीटीवी फुटेज की मदद से की गई है, जिनमें से एक की उम्र 56 वर्ष और दूसरे 35 वर्ष है। उन्होंने बताया कि उनमें से एक महाराष्ट्र राज्य मथाड़ी और जनरल कामकर यूनियन का पदाधिकारी है और उसके खिलाफ मुंबई व नवी मुंई में हत्या, हत्या का प्रयास, जबरन वसूली और अपहरण जैसे मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया देशपांडे पर हमला किस वजह से किया गया, यह अब तक साफ नहीं है। 
विज्ञापन


Maharashtra: मुंबई में मनसे नेता संदीप देशपांडे पर जानलेवा हमला, शिवाजी पार्क में मॉर्निंग वॉक पर निकले थे
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट बैट और स्टंड से कर दिया था मनसे नेता पर हमला
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए कम से कम आठ टीमों का गठन किया है। रूमाल से चेहरा ढके चार लोगों ने शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे शिवाजी पार्क इलाके में पूर्व पार्षद देशपांडे पर  बैट और स्टंप से हमला कर दिया था। उनके हाथ में फ्रैक्चर और पैरों में चोटें आई हैं। शिवाजी पार्क पुलिस ने बाद में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया।




सेवा समाज में गहराई तक : भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारतीय संस्कृति में ‘सेवा’ या ‘सेवा’ की अवधारणा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के विचार से बहुत पुरानी है। सेवा हमारे समाज में गहराई तक समाई हुई। संघ प्रमुख शनिवार को सेवा भवन के उद्घाटन के बाद बोल रहे थे। इस संस्थान को संघ से संबद्ध संगठन ने किफायती दरों पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए स्थापित किया गया। उन्होंने कहा कि जिसे हम सेवा कहते हैं, वह हमारे समाज में गहराई तक समाई हुई है और यह हालिया काॅरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व की आवधारणा में काफी पुरानी है।

अवैध रूप से रह रहे 18 बांग्लादेशी गिरफ्तार 
देश में अवैध रूप से रह रहीं 10 महिलाओं सहित 18 बांग्लादेशी नागरिकों को महाराष्ट्र के ठाणे जिले से गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी। नवी मुंबई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक और दो मार्च की दरमियानी रात ये गिरफ्तारियां की हैं। आरोपी नवी मुंबई के घनसोली क्षेत्र में एक विवाह वर्षगांठ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एकत्रित हुए थे। तभी मौके पर पुलिस ने मौके पर छापा मारकर 10 महिलाओं और आठ पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया। वे पिछले लगभग एक साल से वीजा और पासपोर्ट जैसे वैध दस्तावेज के बिना क्षेत्र में रह रहे थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed