{"_id":"6419a23d46251da3ec01ec75","slug":"maharashtra-news-updates-threat-calls-made-to-union-minister-nitin-gadkaris-office-say-police-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: नितिन गडकरी को धमकी- 10 करोड़ दो वरना अंजाम भुगतो, बढ़ाई गई आवास और कार्यालय की सुरक्षा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: नितिन गडकरी को धमकी- 10 करोड़ दो वरना अंजाम भुगतो, बढ़ाई गई आवास और कार्यालय की सुरक्षा
Tue, 21 Mar 2023 05:56 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 21 Mar 2023 05:56 PM IST
सार
पुलिस उपायुक्त (जोन-II) राहुल मदाने ने कहा, नागपुर में ऑरेंज सिटी अस्पताल के सामने गड़करी के जनसंपर्क कार्यालय में तीन फोन कॉल आए, जिनमें से दो सुबह और एक दोपहर 12 बजे के आसपास आई।
विज्ञापन
Nitin Gadkari
- फोटो : PTI
विस्तार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित आवास और कार्यालय में मंगलवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई। दरअसल, एक व्यक्ति ने तीन बार भाजपा के वरिष्ठ नेता को फोन किया और धमकी दी कि अगर उसे दस करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया गया तो वह उन्हें नुकसान पहुंचाएगा। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि फोन करने वाले शख्स ने अपना नाम जयेश पुजारी उर्फ जयेश कंठ बताया। जनवरी में मंत्री के कार्यालय में फोन किया गया था, तब भी इस नाम का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस उपायुक्त (जोन-II) राहुल मदाने ने कहा, नागपुर में ऑरेंज सिटी अस्पताल के सामने गड़करी के जनसंपर्क कार्यालय में तीन फोन कॉल आए, जिनमें से दो सुबह और एक दोपहर 12 बजे के आसपास आई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नितिन गडकरी बोले- शहरों की तरह हमें स्मार्ट गांवों की भी जरूरत, ऊर्जा आपूर्तिकर्ता बनें किसान
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि व्यक्ति ने दस करोड़ रुपये की मांग की और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो वह सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री को नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने बताया कि गडकरी के कर्मचारियों द्वारा सतर्क किए जाने के बाद शहर की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मंत्री के आवास औऱ कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
14 जनवरी को खुद को पुजारी बताने वाले एक व्यक्ति ने गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में धमकी भरा फोन कॉल किया था और 10 करोड़ रुपये की मांग की थी। फोन करने वाले ने दावा किया था कि वह दाऊद इब्राहिम गिरोह का सदस्य है।
हत्या के एक मामले में मौत की सजा सुनाए जाने के बाद कर्नाटक के बेलगावी की हिंडाल्गा जेल में बंद पुजारी ने फोन कॉल में अपनी संलिप्तता से इनकार किया था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन