फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News Updates: SP MLA Abu Azmi received death threats; Husband strangles wife to death in Thane

Maharashtra: सपा विधायक अबू आजमी को मिली जान से मारने की धमकी; ठाणे में पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या

Tue, 27 Jun 2023 05:24 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 27 Jun 2023 05:24 PM IST
सार

पुलिस को महिला का शव पोस्ट मार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया है। घर में मौजूद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Maharashtra News Updates: SP MLA Abu Azmi received death threats; Husband strangles wife to death in Thane
Abu Azmi - फोटो : Social Media

विस्तार

समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी को व्हाट्सएप के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में मुंबई पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


ठाणे में व्यक्ति ने की पत्नी की हत्या
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति ने घरेलू झगड़े के कारण अपनी पत्नी की हत्या कर दी। यह घटना सोमवार को दंपती के घर बदलापुर इलाके के मंजरी में घटी, जहां घटना के कुछ ही देर बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। 
विज्ञापन


बदलापुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की उम्र 37 वर्ष है जो अपनी पत्नी से रोजाना झगड़ा किया करता था। उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर भी संदेह था। रविवार को दंपति के बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैर-संज्ञेय अपराध दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को दंपति ने शराब पिया और फिर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी को गला दबाकर मार डाला। हत्या के बाद आरोपी ने मुंबई में रहने वाले पत्नी के भाई को फोन कर इसकी सूचना दी। भाई ने तुरंत पुलिस में मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 

पुलिस को महिला का शव पोस्ट मार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया है। घर में मौजूद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है। 

अंधेरी से दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पश्चिमी उपनगर अंधेरी में पुलिस ने दो ड्रग तस्करों को 500 ग्राम से अधिक मेफेड्रोन के साथ गिरफ्तार किया है। खुफिया हवाले से डी एन नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने सोमवार को दोनों आपोरियों को गिरफ्तार किया। 


पुलिस ने आरोपियों के पास से 510 ग्राम मेफेड्रोन बरामद किया, जिसकी कीमत करीबन 51 लाख रुपये है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances) एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed