फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra news updates Six held for stealing cattle selling their meat to slaughterhouses

Maharashtra: नागपुर के चार मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए 'ड्रेस कोड' लागू; पढ़ें राज्य की अहम खबरें

Fri, 26 May 2023 11:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 26 May 2023 11:02 PM IST
सार

नवी मुंबई पुलिस ने स्थानीय किसानों के मवेशियों की चोरी और उनकी हत्या करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मवेशियों को चुराने के बाद आरोपियों ने उनकी हत्या भी कर दी और उनका मांस बूचड़खानों में बेच दिया। 

विज्ञापन
maharashtra news updates Six held for stealing cattle selling their meat to slaughterhouses
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

नवी मुंबई पुलिस ने स्थानीय किसानों के मवेशियों की चोरी और उनकी हत्या करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रायगढ़ जिले के पनवेल तालुका से पशुओं की चोरी की गई थी। आरोपियों को इसी सप्ताह गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (पनवेल जोन-2) पंकज दहाने ने कहा, "इस महीने की शुरुआत में पनवेल में दो मामले दर्ज किए गए थे, जिसमें दो स्थानीय किसानों ने आरोप लगाया था कि अज्ञात लोगों ने उनके शेड से उनके मवेशियों को चुरा लिया है।" क्षेत्र में मवेशी चोरी के मामलों में वृद्धि देखी गई। उन्होंने बताया कि शिकायतों के बाद पुलिस टीम ने आरोपियों का पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बाद में पता चला कि मवेशियों को चुराने के बाद आरोपियों ने उनकी हत्या भी कर दी और उनका मांस बूचड़खानों में बेच दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठाणे में केमिकल ले रहा टैंकर पलटा
उधर, ठाणे जिले में घोडबंदर रोड पर केमिकल ले जा रहा एक टैंकर पलट गया, जिससे कुछ घंटों के लिए यातायात प्रभावित हुआ। ठाणे नगर निकाय के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि यह घटना देर रात करीब 1 बजकर 50 मिनट पर हुई जिसमें कोई घायल नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया, 25 टन टोल्यूनि (बेजोन जैसा हाइड्रोकार्बन जो रंग बनाने में काम आता है) ले जा रहा टैंकर पलट गया, जिससे केमिकल सड़क पर फैल गया। सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मी और आरडीएमसी कर्मी मौके पर पहुंचे और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सड़क पर पड़े केमिकल को रेत से ढक दिया। सावंत ने बताया कि रायगढ़ जिले में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) से सूरत जा रहे टैंकर को क्रेन की मदद से वहां से हटाया गया और सुबह करीब चार बजे मार्ग पर यातायात बहाल किया गया।

पालघर में व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या
पालघर जिले के एक गांव में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

एक अधिकारी ने बताया कि शव गुरुवार सुबह उसगांव बस स्टॉप के पास पड़ा मिला। मांडवी पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'कुछ राहगीरों ने बुजुर्ग का शव देखा और पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।' पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान विवा वायडा (62 वर्षीय) के रूप में हुई है और वह जिले के सपगांव का रहने वाला था और आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश जारी है और हत्या के पीछे के मकसद का भी पता लगाया जा रहा है।

पालघर: हत्या के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
पुलिस ने पालघर जिले के वसई में एक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके 16 वर्षीय बेटे को हिरासत में लिया। वालीव पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक कैलाश बर्वे ने बताया कि अंकित शाह ( 21 वर्षीय) पर गुरुवार रात पिता-पुत्र ने कैंची से हमला किया। उन्होंने बताया कि अपराध वाकड पाडा में हुआ और पुलिस ने बाद में  शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।

मुंबई: सीमा शुल्क विभाग ने 1,500 करोड़ रुपये से अधिक का मादक पदार्थ किया नष्ट
सीमा शुल्क विभाग ने शुक्रवार को एक भस्म केंद्र में 1,500 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थों को नष्ट किया। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई सीमा शुल्क जोन-तीन ने नवी मुंबई के तलोजा में मुंबई अपशिष्ट प्रबंधन लिमिटेड में मादक पदार्थों को जला दिया।

अधिकारी ने बताया कि नष्ट किए गए मादक पदार्थों में नौ किलोग्राम उच्च शुद्धता वाली कोकीन और 198 किलोग्राम मेथामफेटामाइन (मेथ) शामिल है, जिसे नवी मुंबई के वाशी में राजस्व खुफिया निदेशालय ने अक्टूबर 2022 में फलों की खेप से जब्त किया था। उन्होंने कहा कि कोकीन और मेथामफेटामाइन की यह सबसे बड़ी बरामदगी में से एक है।

 बुलेट ट्रेन परियोजना से प्रभावित किसान से 75 लाख रुपये ठगने के आरोप में तीन पर मामला दर्ज
ठाणे जिले के भिवंडी में एक किसान से मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई जमीन का मुआवजा दिलाने का वादा करके कथित तौर पर 75 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

शुक्रवार को शांति नगर पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक श्रीराज माली ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेल अधिकारियों ने पीड़ित को मुआवजे के रूप में 3.73 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। इसके बाद आरोपी ने उनसे मुलाकात की और 75 लाख रुपये की मांग की, ताकि मुआवजे का 50 प्रतिशत तुरंत उनके खाते में जारी किया जा सके। इतना ही  नहीं उन्होंने पीड़ित से 60 लाख रुपये का चेक और 15 लाख रुपये नकद लिए।  

 महाराष्ट्र : जाने-माने समाजसेवी स्वतंत्रता सेनानी रवींद्र वैद्य का निधन हो गया
प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी रवींद्र वैद्य का लंबी बीमारी के बाद 97 साल की उम्र में शुक्रवार तड़के निधन हो गया। उन्होंने महाराष्ट्र के पालघर जिले में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक बयान में सीएम ने कहा कि रवींद्र वैद्य ने संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया था। इतना ही नहीं वे आदिवासियों के मुद्दों लेकर भी मुऱ रहे।

 गौरतलब है कि रविंद्र वैद्य ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था और जेल गए। उन्होंने पालघर में जवाहर की पूर्ववर्ती रियासत में रहने वाले लोगों के उत्थान के लिए काम किया और ग्रामीणों और किसानों के अधिकारों के लिए सरकार से लड़ाई लड़ी। वैद्य ने भी गोवा मुक्ति आंदोलन में हिस्सा लिया था।
 

मुंबई: भारतीय पासपोर्ट के साथ रोम जाने की कोशिश करने के लिए बांग्लादेशी गिरफ्तार  
बौद्ध भिक्षु होने का दावा करने वाले 32 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक को भारतीय पासपोर्ट पर रोम जाने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश के बंदरबन निवासी बिपोन अनिल बरुआ को बुधवार रात छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी ने फर्जी दस्तावेज मुहैया कराकर पासपोर्ट हासिल किया था।  बरुआ को गुरुवार तड़के मुंबई से मस्कट होते हुए रोम के लिए उड़ान भरनी थी। 

अधिकारी ने कहा कि जब एक आव्रजन अधिकारी ने उनके सिस्टम में उनके पासपोर्ट विवरण दर्ज किए, तो उन्होंने पाया कि मुंबई के विदेशी पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) द्वारा उनके खिलाफ एक लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया है। एलओसी पर की गई टिप्पणी के अनुसार बरुआ बांग्लादेशी पासपोर्ट धारक है। उसने भारतीय पासपोर्ट हासिल करने के लिए फर्जी कागजात का इस्तेमाल किया।

 बरुआ को सहार पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 465 (जालसाजी की सजा), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), और 471 (फर्जी दस्तावेज को असली के रूप में इस्तेमाल करना) और पासपोर्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। 

हत्या कर शव को अपार्टमेंट की खिड़की से बाहर फेंकने के आरोप में दो गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिविली शहर में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या करने और उसके शव को आवासीय इमारत की दूसरी मंजिल से फेंकने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।मानपाड़ा पुलिस थाने के एक वरिष्ठ निरीक्षक ने बताया कि घटना गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को सोनारपाड़ा इलाके में हुई थी। 

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने विवाद के बाद पीड़ित राजेश रामवृक्ष साहनी (38) पर अपने अपार्टमेंट में लाठियों से हमला किया और उसे मार डाला।इसके बाद दोनों ने सबूत नष्ट करने के लिए पीड़िता के शव को अपने दूसरी मंजिल के फ्लैट की खिड़की से फेंक दिया। अधिकारी ने कहा कि बाद में अन्य निवासियों ने सुबह शव को देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि आरोपियों को धारा 302 (हत्या) और भारतीय दंड संहिता के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

नागपुर के चार मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए 'ड्रेस कोड' लागू
महाराष्ट्र के नागपुर शहर के चार मंदिरों में ड्रेस कोड लागू किया गया है। महाराष्ट्र में मंदिरों के एक संगठन ने यह जानकारी दी। यह ड्रेस कोड तब लागू किया गया है जब हाल ही में राज्य के प्रसिद्ध तुलजा भवानी मंदिर ने यह नियम बनाने की कोशिश की थी कि उसके परिसर में शॉर्ट्स और बरमूडा जैसे कपड़े नहीं पहने जाएं। 

मंदिरों को संगठन के समन्वयक सुनील घनवत ने बताया कि महाराष्ट्र मंदिर महासंघ (महाराष्ट्र में मंदिरों का संघ) राज्य भर के मंदिरों के लिए ड्रेस कोड लेकर आया है। उन्होंने बताया कि धंतोली के गोपालकृष्ण मंदिर, बेलोरी (साओनेर) के संकटमोचन पंचमुखी हनुमान मंदिर, कनोलीबारा के बृहस्पति मंदिर और हिलटॉप इलाके के दुर्गामाता मंदिर में शुक्रवार से इसे लागू कर दिया गया है। उन्होंने कहा, यह निर्णय फरवरी में जलगांव में महाराष्ट्र मंदिर ट्रस्ट परिषद की बैठक के बाद लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed