{"_id":"64871eb5b7c45144a804f245","slug":"maharashtra-news-updates-many-people-drowned-in-the-sea-at-juhu-beach-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: बिपरजॉय चक्रवात का खतरा बढ़ा; मुंबई में जुहू बीच पर डूबने से चार की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: बिपरजॉय चक्रवात का खतरा बढ़ा; मुंबई में जुहू बीच पर डूबने से चार की मौत
Mon, 12 Jun 2023 10:27 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 12 Jun 2023 10:27 PM IST
सार
मुंबई के जुहू बीच पर सोमवार को समुद्र में छह लोग डूब गए। बहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया कि इनमें दो को लोगों ने बचा लिया लेकिन चार अभी भी लापता पता हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस चक्रवात के गुजरात समुद्री तट से टकराने से पहले ही समुद्र में ऊंची लहरे उठने लगी है। सोमवार की शाम मुंबई के जुहू चौपाटी पर घूमने गए पांच किशोर लहरों के आगोश में समा गए। हालांकि, स्थानीय मछुआरों ने एक को बचा लिया लेकिन चार लोग लापता हैं, जिनका रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) आपदा नियंत्रण विभाग के अधिकारी ने बताया कि सोमवार को जुहू चौपाटी पर घूमने गए पांच किशोर शाम 5.30 बजे जुहू चौपाटी पर करीब आधा किलोमीटर समुद्र के अंदर तक चले गए। इसी दौरान समुद्र में उठी लहरों ने उन्हें अपनी आगोश में ले लिया। गोताखोरों के पहुंचने से पहले स्थानीय मछुआरे ने एक को डूबने से बचा लिया, लेकिन चार लोग लापता हो गए। समुद्र में डूबने वाले पांचों की उम्र 12 से 15 साल है। लापता किशोरों की खोज के लिए नौसेना और तटरक्षक दल से मदद मांगी गई है।
विज्ञापन
रायगढ़: सत्रह महीनों में सांप के कांटने के 1,118 मामले आए सामने
उधर, रायगढ़ जिले में पिछले 17 महीनों में सांप के काटने के कम से कम 1,118 मामले सामने आए हैं और ऐसी घटनाओं में 14 लोगों की मौत हुई है। नगर अस्पताल के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि सांप के काटने की घटनाओं में वृद्धि के मद्देनजर अस्पताल ने लोगों से नीम हकीमों से परामर्श करने या पारंपरिक उपचार का उपयोग करने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल चिकित्सा के लिए जाने की अपील की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले में 1 जनवरी 2022 से इस साल 3 जून तक सांप के कांटने के कुल 1,118 मामले सामने आए हैं और इन घटनाओं में 14 लोगों की मौत हुई है। अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर मामले अलीबाग, पनवेल, खालापुर, महाड और मनगांव तालुकों में सामने आए हैं और जिले में 14 स्थान ऐसे हैं जहां सांप के काटने का इलाज उपलब्ध है।
मुंबई: व्यक्ति पर पड़ोसी की हत्या का आरोप, बेडशीट से ढककर घर में छिपाया शव
मध्य मुंबई के धारावी इलाके में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी की कथित तौर पर हत्या कर दी, उसके शव को बेडशीट में ढक दिया और उसे अपने घर में छिपा दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। शाहू नगर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हत्या का मामला रविवार को उस समय सामने आया जब पड़ोस के कुछ लोग आरोपी से भरण-पोषण शुल्क लेने गए और धारावी के सेठवाड़ी इलाके में उसके घर से दुर्गंध आती देखी। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और पीड़िता का सड़ा-गला शव आरोपी (26 वर्षीय) के घर में चादर में ढका हुआ मिला।
अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपी ने शुक्रवार रात पीड़ित को शराब पीने के लिए अपने घर बुलाया था और बहस के बाद उस पर कथित तौर पर हमला किया और मौके पर ही उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़ित का मोबाइल फोन और घड़ी ले ली और उसके शव को अपने कमरे में रख दिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी अपराध के बाद से पड़ोस में घूमता रहा, जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और उसे पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि फूड डिलीवरी एजेंट के तौर पर काम करने वाले आरोपी को भारतीय दंड संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
मुंबई: समुद्र में डूबने के बाद से लापता चार लड़कों के शव मिले
मुंबई के जुहू कोलीवाड़ा इलाके में अरब सागर में डूबने के बाद लापता हुए सभी चार लड़कों के शव बचावकर्मियों ने बरामद किए हैं। वे 12 से 16 साल की उम्र के पांच दोस्तों के समूह का हिस्सा थे, जो सोमवार शाम करीब 5.30 बजे तट से लगभग आधा किलोमीटर दूर उबड़-खाबड़ समुद्र में गए थे। उनमें से एक को बचा लिया गया, जबकि अन्य लापता हो गए थे, जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की सहायता से खोज अभियान शुरू किया था।