{"_id":"6752b73d0b7ed197ce0452a4","slug":"maharashtra-news-updates-man-loses-59-lakh-rupees-to-online-scammers-pose-as-cbi-officials-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: सीबीआई अधिकारी बनकर ऑनलाइन ठगी, ठाणे के शख्स से 59 लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: सीबीआई अधिकारी बनकर ऑनलाइन ठगी, ठाणे के शख्स से 59 लाख रुपये की धोखाधड़ी
Fri, 06 Dec 2024 02:10 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:10 PM IST
सार
अधिकारी ने बताया कि 54 वर्षीय पीड़ित व्यक्ति को एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को कस्टम अधिकारी बताया और पीड़ित से कहा कि उसका एक पार्सल जब्त किया गया है, जिसमें ड्रग्स बरामद हुई है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र अपडेट
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार लगातार लोगों को डिजिटल धोखाधड़ी के प्रति जागरुक करने की कोशिश कर रही है, लेकिन इसके बावजूद ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। अब ताजा मामला महाराष्ट्र के ठाणे का है, जहां एक शख्स से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर 59 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि जालसाजों ने सीबीआई अफसर बनकर उसके साथ धोखाधड़ी की।
क्या है पूरा मामला
घटना 26 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच की है। एक अधिकारी ने बताया कि 54 वर्षीय पीड़ित व्यक्ति को एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को कस्टम अधिकारी बताया और पीड़ित से कहा कि उसका एक पार्सल जब्त किया गया है, जिसमें ड्रग्स बरामद हुई है। कॉल करने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि यह मामला जांच के लिए सीबीआई को सौंप दिया गया है। इसके बाद एक अन्य कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और दावा किया कि पीड़ित के खिलाफ मानव तस्करी और धन शोधन जैसे गंभीर मामले दर्ज हो गए हैं और अगर वह बचना चाहते हैं तो 59 लाख रुपये दे दें।
पीड़ित व्यक्ति घबरा गया और उसने विभिन्न खातों में 59 लाख रुपये जमा कर दिए। इसके बाद पीड़ित को अहसास हुआ कि वह धोखाधड़ी का शिकार हो गया है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। ठाणे की नौपाड़ा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318 (4) (धोखाधड़ी) और 319 (2) (पहचान करके धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।