फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra news updates killers of pune student were debt ridden says police

Maharashtra: कर्ज चुकाने के लिए हुई इंजीनियरिंग छात्रा की हत्या, पुलिस ने आरोपियों को लेकर किया खुलासा

Wed, 10 Apr 2024 10:21 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 10 Apr 2024 10:21 AM IST
सार

बीती 30 मार्च को इंजीनयरिंग की छात्रा भाग्यश्री सुदे (22 वर्षीय) का उसके ही कॉलेज के दोस्त शिवम फुलावाले, सुरेश इंदुरे और सागर जाधव ने मिलकर विमान नगर से अपहरण कर लिया था।

विज्ञापन
maharashtra news updates killers of pune student were debt ridden says police
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

बीते महीने पुणे में इंजीनियरिंग की छात्रा का अपहरण कर उसकी हत्या करने वाले आरोपी कर्ज के बोझ से दबे थे और वे जल्द पैसे बनाना चाहते थे और इसी वजह से उन्होंने अपराध की राह चुनी। पुणे पुलिस ने यह खुलासा किया है। बीती 30 मार्च को इंजीनयरिंग की छात्रा भाग्यश्री सुदे (22 वर्षीय) का उसके ही कॉलेज के दोस्त शिवम फुलावाले, सुरेश इंदुरे और सागर जाधव ने मिलकर विमान नगर से अपहरण कर लिया था। तीनों ने छात्रा की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को अहमदनगर सिटी के बाहरी इलाके में दफना दिया। 
विज्ञापन


आरोपियों ने हत्या के बाद पीड़िता के परिजनों से नौ लाख रुपये की फिरौती मांगी। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने शक के आधार पर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया और जब सख्ती से पूछताछ की तो तीनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने छात्रा का शव बरामद कर लिया है। फिलहाल तीनों आरोपी 15 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में हैं। 
विज्ञापन

 

क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर एमबीए छात्र से हुई 23 लाख की धोखाधड़ी

महाराष्ट्र के नागपुर में एक एमबीए छात्र के साथ 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी होने का मामला सामने आया है। दरअसल छात्र को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के बदले अच्छा रिटर्न मिलने का लालच दिया गया था। ठगी करने वाला एक कथित निवेश सलाहकार है, जिसने बीते साल नवंबर में सोशल मीडिया के जरिए संदेश भेजकर छात्र को निवेश के लिए कहा था। छात्र ने शिकायत में बताया है कि पहले उसने 1000 रुपये का निवेश किया, जिसके बदले उसे 1400 रुपये का रिटर्न मिला। इस तरह थोड़े-थोड़े कर छात्र ने कुल 23 लाख रुपये का निवेश किया, लेकिन उसे कोई रिटर्न नहीं मिला है। ऐसे में उसने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने आईपीसी की धाराओं और आईटी एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed