फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News Updates: Forest personnel assaulted in Sanjay Gandhi National Park

Maharashtra: संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में वन कर्मियों के साथ मारपीट, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 05 May 2023 11:13 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 05 May 2023 11:13 PM IST
सार

जब आरोपियों को जंगल के भीतर जाने की अनुमति नहीं मिली तो वे वन कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करने लगे। उन्होंने कर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

विज्ञापन
Maharashtra News Updates: Forest personnel assaulted in Sanjay Gandhi National Park
Sanjay Gandhi National Park - फोटो : Social Media

विस्तार


विज्ञापन
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने वन अधिकारियों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना सोमवार और मंगलवार के बीच रात को संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान की है। आरोपी तीन मोटरसाइकिलों पर आए थे, जहां वन अधिकारियों ने उन्हें येऊर प्रवेश द्वार पर रोक दिया था।

वर्तक नगर थाने के थाना प्रभारी ने बताया कि यहां स्थानीय निवासियों, सरकारी अधिकारियों और विशेष अनुमति वाले लोगों को छोड़कर अन्य लोगों को शाम से सुबह तक इस जंगल में प3वेश की अनुमति नहीं है। 
विज्ञापन


जब आरोपियों को जंगल के भीतर जाने की अनुमति नहीं मिली तो वे वन कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करने लगे। उन्होंने कर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। वन कर्मियों ने बताया कि मारपीट करने के बाद वे  पहरेदारों को भगाकर जंगल में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचों आरोपियों की पहचान नीलेश बादल, सूदन अली, प्रकाश सऊद, पवन लोखंडे और रोहित केदारे के तौर पर हुई है। इस मामले में फिलहाल अभी तक किसी के भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

ठाणे में दुकानों में लगी आग

 महाराष्ट्र के ठाणे शहर में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक अस्पताल के पास कुछ दुकानों में आग लगने की घटना सामने आई है। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मानपाड़ा जंक्शन पर एक केक की दुकान और प्लाईवुड बेचने वाली एक इकाई में आग लग गई थी। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

मौके पर दमकलकर्मी मौजूद हैं। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है।

नासिक में भाई ने की भाई की हत्या  

महाराष्ट्र के नासिक शहर में मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई की कथित तौर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शहर के कामतवाडे इलाके में गुरुवार रात करीब नौ बजे हुई।

मृतक सदाशिव दामू निकम (55) और उसका भाई हरि आस-पास ही रहते थे। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया इसी दौरान आरोपी छोटे भाई ने अपने बड़े भाई सदाशिव पर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। अधिकारी ने कहा कि पीड़ित को जिला सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल आरोपी भाई को हत्या के लिए आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

गोवा में एक किलो कोकीन जब्त दो अफ्रीकी नागरिक पकड़ाए
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक किलोग्राम कोकीन जब्त कर गोवा और दिल्ली में दो अफ्रीकी नागरिकों सैमुअल और जेम्स ईसी को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी।

अधिकारी ने कहा, केन्याई नागरिक सैमुअल को गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे पर पकड़ा गया, जबकि मादक पदार्थ को प्राप्त करने वाले एक नाइजीरियाई जेम्स ईसी को दिल्ली में पकड़ा गया। सैमुअल को बुधवार रात डाबोलिम हवाई अड्डे पर अपने सामान में कुछ पदार्थ छुपाने के संदेह में रोका गया था। वह दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग से दुबई के रास्ते भारत पहुंचा था। उसके सामान की तलाशी में 1.009 किलोग्राम वजनी बैग में छुपाया गया मादक पदार्थ पकड़ा गया। पूछताछ से पता चला कि उसे वह मादक पदार्थ नई दिल्ली पहुंचाना था। अग्रिम कार्रवाई में शुक्रवार को नई दिल्ली में आरोपी जेम्स ईसी को गिरफ्तार किया गया।

मुंबई में रेलवे ने टीटीई को दिए बॉडी कैमरे
सेंट्रल रेलवे के अधिकारियों ने बताया है कि टिकट चेकिंग में पारदर्शिता लाने के लिए मुंबई लोकल ट्रेनों के कुछ टिकट चेकर्स को पायलट प्रोजेक्ट के तहत बॉडी कैमरा व जुर्माना स्वीकार करने के लिए क्यूआर कोड की सुविधा दी गई है। बकौल अधिकारी, 50 टिकट चेकर्स को करीब 20 घंटे तक की रिकॉर्डिंग स्टोरेज वाले बॉडी कैमरे दिए गए हैं।


अधिकारियों का कहना है कि अगर मुंबई में पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा तो इसे पूरे रेल नेटवर्क पर दोहराया जाएगा। बॉडी कैमरा पहली बार 2005 में यूनाइटेड किंगडम में पुलिस द्वारा पहना गया था और तब से इसे दुनिया भर में कई पुलिस बलों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा अपनाया गया है। भारत में कई पुलिस बल भी बॉडी कैमरों का उपयोग करते हैं। बॉडी कैमरे टिकट चेकिंग के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने और दुर्व्यवहार और हिंसक कृत्यों को रोकने में मदद करेंगे। मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा, यह पहल टिकट जांच के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी का पता लगाने में मदद करेगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed