फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News Updates Six killed 21 injured as two buses collide in Buldhana district

Maharashtra: बुलढाणा में 2 बसों की टक्कर, छह की मौत; देवेन्द्र उपाध्याय बने बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

Sun, 30 Jul 2023 03:39 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 30 Jul 2023 03:39 AM IST
सार

अधिकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई बसों में से एक अमरनाथ यात्रा के बाद हिंगोली जा रही थी, जबकि दूसरी निजी बस नासिक की ओर जा रही थी।

विज्ञापन
Maharashtra News Updates Six killed 21 injured as two buses collide in Buldhana district
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शनिवार तड़के दो निजी बसों के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 21 अन्य लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के मलकापुर शहर में एक फ्लाईओवर पर देर रात करीब 2.30 बजे हुई।

विज्ञापन

 

कैसे हुआ हादसा?
अधिकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई बसों में से एक अमरनाथ यात्रा के बाद हिंगोली जा रही थी, जबकि दूसरी निजी बस नासिक की ओर जा रही थी। बस ने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान दूसरी बस सामने से आ गई और टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर यातायात बाधित
अधिकारी ने बताया कि दो महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई है और 21 घायल हो गए। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात बाधित हो गया।

Maharashtra News Updates Six killed 21 injured as two buses collide in Buldhana district
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

व्यक्ति ने की आत्महत्या, ट्रैफिक पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
इस बीच ठाणे शहर के 24 वर्षीय एक व्यक्ति की शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने के कुछ दिनों बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान  मनीष उत्तेकर के रूप में हुई है। मनीष ने सोशल मीडिया पर एक सुसाइड नोट साझा किया, जिसमें ट्रैफिक पुलिस द्वारा उत्पीड़न का दावा किया गया था। हालांकि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस आरोप से इनकार किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि शहर के वागले एस्टेट इलाके में रहने वाले उत्तेकर ने शुक्रवार दोपहर को अपने घर में फांसी लगा ली। वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। वे चाहते थे कि ट्रैफिक पुलिस नशे में गाड़ी चलाने के मामले में उनके खिलाफ नरमी बरते। वरना इससे उसका भविष्य बर्बाद हो जाएगा। पुलिस के अनुसार, उत्तेकर ने सुसाइड नोट में शहर की कोपरी यातायात इकाई के पुष्पक और सुधाकर को दोषी ठहराया है। डीसीपी ने कहा कि कोपरी यूनिट में पुष्पक और सुधाकर नाम का कोई कर्मचारी नहीं है।

एमआईडीसी पुलिस ने चोरी हुए 100 मोबाइल फोन किए बरामद
मुंबई में एमआईडीसी पुलिस ने विभिन्न शहरों और राज्यों से 2022-23 के दौरान खोए या चोरी हुए कम से कम 100 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि ये फोन मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और अन्य स्थानों से बरामद किए गए हैं। साथ ही इन्हें शिकायत दर्ज कराने वाले उनके मालिकों को लौटा दिए गए।

अधिकारी ने कहा कि इससे पहले, इस साल जनवरी से मई तक गायब हुए 350 मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटा दिए गए थे। इन फोनों का पता लगाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था।






 

विधि आयोग के अध्यक्ष ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से मुलाकात की

विधि आयोग की अध्यक्ष ऋतु राज अवस्थी ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुंबई में उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान भी जारी किया है। इसमें बताया गया है सीएम शिंदे ने भगवान गणेश की मूर्ति और शॉल देकर अवस्थी का स्वागत किया। हालांकि, बैठक का उद्देश्य ज्ञात नहीं है।


 

मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
राजस्थान में हमले की योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपियों के पास से चबाड हाउस की गूगल की फोटो बरामद होने के बाद मुंबई पुलिस ने कोलाबा में चबाड हाउस के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। मुंबई पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। बता दें कि चबाड हाउस उन स्थानों में शामिल है जिन्हें 26/11 आतंकवादी हमले में लक्ष्य बनाया गया था।  

बता दें कि महाराष्ट्र एटीएस ने कुछ दिन पहले मोहम्मद इमरान मोहम्मद यूनुस खान और मोहम्मद यूनुस मोहम्मद याकूब साकी को पुणे से गिरफ्तार किया था और मामले की जांच कर रही थी। उसी जांच के दौरान पुलिस को उनके पास से चबाड हाउस की गूगल इमेज मिली थी।

भिवंडी में बिजली कंपनी के कर्मचारियों पर निवासियों ने हमला किया 
महाराष्ट्र के ठाणे के भिवंडी में बिजली कंपनी के दो कर्मचारियों पर निवासियों ने हमला कर दिया।  दरअसल, दोनों बिजली कर्मी प्रशासन द्वारा खतरनाक घोषित की गई एक इमारत की बिजली आपूर्ति बंद करने गए थे। तभी वहां रहने वाले लोगों ने उनपर हमला करके उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी है। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिजली वितरण कंपनी की एक टीम, जिसमें एक टेक्नीशियन और एक कर्मचारी शामिल थे, शुक्रवार शाम करीब 4 बजे भिवंडी शहर के देवजी नगर में एक खतरनाक इमारत की आपूर्ति बंद करने के लिए साइट पर गई थी। वहां, कथित तौर पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक स्थानीय नेता के नेतृत्व में 10 लोगों के एक समूह ने टीम के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया। इस हमले में दो लोग घायल हो गए।

अधिकारी ने कहा कि घायल व्यक्तियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर नारपोली पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

 मुंबई में मुहर्रम जुलूस के लिए पुलिस ने कडी की सुरक्षा  
वहीं, शनिवार को मुहर्रम जुलूस के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मुंबई और उसके उपनगरों की सड़कों पर यातायात कर्मियों सहित सैकड़ों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दक्षिण मुंबई, मानखुर्द के उपनगरों, मालवानी, कुर्ला और शहर के अन्य मुस्लिम बहुल इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी है।
साथ ही, यातायात के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने और जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की भीड़ को रोकने के लिए बड़ी संख्या में यातायात पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, ताजिया जुलूस दक्षिण मुंबई में पी इस्माइल मर्चेंट चौक (नेस्बिट जंक्शन) से सोफिया जुबेर जंक्शन, सर जे जे जंक्शन, आईआर रोड, पाकमोडिया स्ट्रीट और जैनबिया हॉल के माध्यम से निकाला जाएगा।

Maharashtra News Updates Six killed 21 injured as two buses collide in Buldhana district
बॉम्बे हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

न्यायमूर्ति देवेन्द्र कुमार उपाध्याय बने बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश; राज्यपाल रमेश बैस ने दिलाई शपथ  

बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति देवेन्द्र कुमार उपाध्याय ने शनिवार को शपथ ली।  शनिवार को राजभवन में आयोजित एक समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने न्यायमूर्ति उपाध्याय को पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस शामिल हुए।

गौरतलब है कि बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (सीजे) के रूप में पदोन्नत होने से पहले वे  इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश थे। वे यहां सीजे आरडी धानुका की जगह लेगे। आरडी धानुका 30 मई को सेवानिवृत्त हो गए थे। जिसके बाद बॉम्बे एचसी के मुख्य न्यायाधीश का पद खाली हो गया था। इसके बाद, न्यायमूर्ति नितिन जामदार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।

बता दें कि न्यायमूर्ति देवेन्द्र कुमार उपाध्याय का जन्म 16 जून 1965 को हुआ था। उन्होंने ने 1991 में लखनऊ विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

ट्रैफिक पुलिसकर्मी के उत्पीड़न से तंग युवक ने की आत्महत्या
 माहाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक 24 वर्षीय युवक ने ट्रैफिक पुलिस के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस का दावा है कि कुछ पहले युवक को शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया था। शहर के वाग्ले एस्टेट इलाके के रहने वाले मनीष उत्तेकर ने खुदकशी से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर आरोप लगाया कि उन्हें ट्रैफिक पुलिस के एक कर्मचारी ने परेशान कर रखा है। मनीष ने सुसाइड नोट में शहर के कोपरी इलाके में तैनात पुष्पक और सुधाकर नाम के पुलिकर्मियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

हालांकि, डीसीपी डॉ. विनय राठौड़ ने कहा, युवक को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया था। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का हवाला देकर उसके साथ नर्मी से पेश आने के लिए कह रहा था, उसका कहना था कि इस केस की वजह से भविष्य तबाह हो जाएगा। राठौड़ ने कहा, शराब पीकर वाहन चालने के मामले में पुलिस कोई समझौता नहीं करती है। मनीष के केस को पुलिस अदालत में पेश करने ही वाली थी, वह इस बात से परेशान था। वहीं, पुलिसकर्मियों पर लगाए आरोप को बेबुनियाद बताते हुए राठौड़ ने कहा कि कोपरी में पुष्पक और सुधाकर नाम से कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं है। फिलहाल, युवक की मौत को एक हादसे के तौर पर दर्ज किया गया है।  

विदेशी जानवरों का बड़ा जखीरा जब्त
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की मुंबई टीम ने थाईलैंड से भारत में तस्करी किए जा रहे 306 जीवित विदेशी जानवरों को जब्त किया है। अधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट पर जीवित सजावटी मछली बताई गई एक खेप को रोका गया था। इसके बाद उसमें से 100 टर्टल 62 टॉरटोइज, 110 घोंघे, 30 केकड़े और चार स्टिंग मछलियां बरामद की गई। इसमें ग्रीक कछुआ, लाल पैरों वाला कछुआ, एशियाई कछुआ, पीला चित्तीदार कछुआ, एल्बिनो लाल कान वाला स्लाइडर कछुआ, एशियाई/चीनी पत्ती वाला कछुआ और लाल पेट वाला छोटा सिर वाला कछुआ शामिल था। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर लिया गया है। डॉ. देव का कहना है कि जानवरों का इलाज किया जा रहा है। यात्रा के कारण वे लोग तनाव में हैं।

 

बाघिन का शव बरामद
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के जंगलों की एक नर्सरी में एक बाघिन मृत पाई गई। अधिकारियों का कहना है कि बाघिन की उम्र करीब चार साल है। बल्लारपुर रेंज द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इलाके में गश्त कर रहे एक स्थानीय वन रक्षक को कुकुदेरंजी की झाड़ियों के पास से शव बरामद किया गया है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि बाघिन के किसी भी अंग के साथ छेड़खानी नहीं की गई है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का असल कारण पता चल पाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed