{"_id":"697bc891e17b3d033e0c478c","slug":"maharashtra-news-updates-30-january-crime-mumbai-police-cm-fadnavis-eknath-shinde-ajit-pawar-2026-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Updates: ठाणे महानगरपालिका से निर्विरोध महापौर बनीं शर्मिला पिपोलकर; केन्याई महिला से हुई लूट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Updates: ठाणे महानगरपालिका से निर्विरोध महापौर बनीं शर्मिला पिपोलकर; केन्याई महिला से हुई लूट
Fri, 30 Jan 2026 11:20 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र में ठाणे महानगरपालिका को नया महापौर मिल गया है। शिवसेना की शार्मिला पिपोलकर गायकवाड़ को निर्विरोध ठाणे महानगरपालिका की महापौर चुना गया। उनके चुनाव के दौरान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे। वहीं, भाजपा के कृष्णा पाटील को उपमहापौर चुना गया है। शार्मिला पिपोलकर गायकवाड़ के निर्विरोध चुने जाने के बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। पार्टी नेताओं ने इसे महायुति की मजबूती और ठाणे शहर के विकास के लिए सकारात्मक कदम बताया।
पुलिसकर्मी बनकर दो लोगों ने एक केन्याई महिला से लूटे 66 लाख रुपये
दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में पुलिसकर्मी बनकर दो लोगों ने एक केन्याई महिला से 66 लाख रुपये से ज्यादा लूट लिए थे। अब पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुरेश रंगनाथ चव्हाण (48 साल) के रूप में हुई है। पुलिस ने चव्हाण को ठाणे में उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस उसके दूसरे साथी की अभी भी तलाश कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि माता रमाबाई अंबेडकर मार्ग पुलिस स्टेशन की एक टीम ने 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद चव्हाण का पता लगाया।
यह घटना 21 जनवरी को एमजी रोड पर अलाना सेंटर बिल्डिंग के पास हुई थी। दोनों आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक टैक्सी को रोका। टैक्सी में केन्या की नागरिक सुमैया मोहम्मद अब्दी (26) यात्रा कर रही थी, और उसके सामान की जांच के बहाने उसके दो बैग छीन लिए, जिनमें 66.45 लाख रुपये नकद थे। इसके बाद दोनों ने केन्याई महिला को आगे की पूछताछ के लिए स्थानीय पुलिस स्टेशन आने को कहा और मोटरसाइकिल पर बैठकर चले गए।
विज्ञापन
महिला जब थाने पहुंची तो उसे अपने साथ हुए अपराध का पता चला। शिकायत के बाद, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया, जिसमें धारा 318(4) (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति हड़पना) भी शामिल है। टेक्निकल सर्विलांस के लिए एक स्पेशल टीम बनाई गई, जिसने चव्हाण का पता ठाणे के आजाद नगर में मिला। पुलिस ने उसके पास से 79.35 लाख रुपये नकद बरामद किए, जो शिकायत में बताई गई रकम से ज्यादा है। एक अधिकारी ने कहा, 'हम जांच कर रहे हैं कि क्या यह अतिरिक्त पैसा इसी तरह के अन्य अपराधों से जुड़ा है और बताया कि अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।'
गणेश मधुकर बिडकर पुणे नगर निगम में भाजपा के गुट नेता चुने गए
पुणे से भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षद गणेश मधुकर बिडकर को पुणे नगर निगम (PMC) में भारतीय जनता पार्टी का गुट नेता चुना गया है। यह फैसला भाजपा पार्षदों की एक बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। इस बैठक में पुणे नगर निगम भारतीय जनता पार्टी गुट के गठन को भी मंजूरी दी गई। इस गुट में 2026 के पुणे नगर निगम आम चुनाव में चुने गए कुल 119 भाजपा पार्षद शामिल हैं। बैठक में मौजूद सभी पार्षदों ने गणेश बिडकर के नाम पर सहमति जताई और उन्हें पार्टी का नेता चुना। पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में भाजपा नगर निगम में जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी पुणे शहर के विकास से जुड़े कामों को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर काम करेगी।

गोंदिया में नक्सलियों का हथियारों का जखीरा बरामद
महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। जंगल इलाके से हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। बरामद हथियारों में AK-47 राइफल, दो SLR राइफल समेत कई घातक हथियार शामिल हैं। पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि यह कार्रवाई उन नक्सलियों की जानकारी के आधार पर की गई है, जिन्होंने पिछले साल 28 नवंबर और 13 दिसंबर को आत्मसमर्पण किया था। आत्मसमर्पण करने वालों में कुख्यात नक्सली अनंत उर्फ विकास नवज्योत नागपुरे भी शामिल था। अधिकारी के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने मुरुकुटदोह बेस कैंप के तहत आने वाले ताकेजरी–बेवारटोला बांध क्षेत्र के घने जंगलों में तलाशी अभियान चलाया।