फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News Update govt employees to get monetary benefits equivalent to OPS call off strike

Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों ने हड़ताल ली वापस, OPS के बराबर मौद्रिक लाभ मिलेगा

Mon, 20 Mar 2023 07:39 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 20 Mar 2023 07:39 PM IST
सार

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जो राज्य सरकार के कर्मचारी ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर हड़ताल पर थे, उनके साथ हमने बातचीत की है। हमने कहा है कि रिटायरमेंट के बाद उनको सोशल सिक्योरिटी मिलनी चाहिए और ठीक ढंग से जीने के लिए संसाधन मिलने चाहिए।

विज्ञापन
Maharashtra News Update govt employees to get monetary benefits equivalent to OPS call off strike
देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए आंदोलन कर रहे महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण मांगों को लेकर अपने प्रतिनिधियों और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच सफल बैठक के बाद सोमवार को एक हफ्ते से चली आ रही हड़ताल वापस ले ली। 

विज्ञापन


हड़ताली संघ समन्वय समिति के संयोजक विश्वास काटकर ने कहा कि राज्य सरकार नई पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत आने वाले कर्मचारियों को ओपीएस के बराबर मौद्रिक लाभ देने के लिए 'सैद्धांतिक' रूप से सहमत हो गई है। सरकारी कर्मचारी ओपीएस की बहाली की मांग को लेकर 14 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे, जिसे 2005 में बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


इस बीच महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जो राज्य सरकार के कर्मचारी ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर हड़ताल पर थे, उनके साथ हमने बातचीत की है। हमने कहा है कि रिटायरमेंट के बाद उनको सोशल सिक्योरिटी मिलनी चाहिए और ठीक ढंग से जीने के लिए संसाधन मिलने चाहिए। इसके आधार पर हमने कमेटी तैयार की है जो ओल्ड पेंशन स्कीम और न्यू पेंशन स्कीम की जांच करेगी और रिपोर्ट देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed