फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra news update Five workers die while cleaning septic tank in Parbhani district

Maharashtra News: परभणी में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान पांच मजदूरों की मौत, पुणे में नेता की हत्या

Sat, 13 May 2023 01:14 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 13 May 2023 01:14 AM IST
सार

सेप्टिक टैंक में दम घुटने से एक मजदूर की हालत गंभीर है। उसे मुंबई से करीब 500 किलोमीटर दूर स्थित जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
maharashtra news update Five workers die while cleaning septic tank in Parbhani district
Septic Tank सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

महाराष्ट्र के परभणी जिले में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से पांच मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनके साथ गए एक अन्य मजदूर की हालत गंभीर है। उसे मुंबई से करीब 500 किलोमीटर दूर स्थित जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोनपेठ पुलिस थाना क्षेत्र के भौचा टांडा इलाके में गुरुवार शाम को हुई। अधिकारी के मुताबिक छह मजदूर सफाई करने के लिए सेप्टिक टैंक में उतरे थे। टैंक की सफाई करते समय उनका दम घुटने लगा। पुलिस अधिकारी ने कहा, सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पांच मजदूरों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोनपेठ थाना पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

पुणे जिले में नेता की हत्या
पुणे जिले के तालेगांव दाभाडे में नगर परिषद भवन के बाहर एक स्थानीय राजनीतिक संगठन के प्रमुख की शुक्रवार दोपहर हत्या कर दी गई। मृतक किशोर अवारे राजनीतिक संगठन जनसेवा विकास समिति के संस्थापक थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब अवारे दोपहर करीब 1.45 बजे एक बैठक में भाग लेने के बाद नगर परिषद भवन से बाहर आ रहे थे, तभी छह हमलावरों ने उनपर गोलियां चलाईं और बाद में उनके सिर पर वार कर दिया। अधिकारी ने कहा कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि तालेगांव दाभाडे पुलिस थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन


नागपुर में सड़क हादसे में शेफ की मौत
नागपुर शहर में शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर सवार एक शेफ की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया।
दुर्घटना राणा प्रताप नगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। मृतक की पहचान राज नगर निवासी मुन्ना खेमचंद चौहान के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि खेमचंद शहर के एक रेस्तरां में शेफ के रूप में काम कर रहा था। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार चालक को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने कहा कि मृतक और उसका दोस्त एक स्कूटर पर सवार थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed