फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra news update cow vigilante was killed in an attack in Nanded district

Maharashtra: नांदेड़ में गौरक्षकों पर लाठी और धारदार हथियारों से हमला, एक की मौत, चार घायल

Wed, 21 Jun 2023 01:25 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 21 Jun 2023 01:25 AM IST
सार

शिवनी और चिखली गांवों के सात लोग एक कार में सवार होकर तेलंगाना से लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें संदेह हुआ कि एक वाहन में मवेशियों की तस्करी की जा रही है।

विज्ञापन
Maharashtra news update cow vigilante was killed in an attack in Nanded district
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में मवेशियों की तस्करी के संदेह में एक वाहन को अपने दोस्तों संग मिलकर रोकने की कोशिश कर रहे गोरक्षक की हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक श्रीकृष्णा कोकाटे ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे किनवात तहसील के शिवनी गांव के पास यह घटना हुई। घटना के विरोध में हिंदू दक्षिणपंथी संगठनों ने बंद का आह्वान किया था, लेकिन बाद में वापस ले लिया।

विज्ञापन


मवेशियों की तस्करी के शक में गाड़ी रोकने पर किया गया हमला 
शिवनी और चिखली गांवों के सात लोग एक कार में सवार होकर तेलंगाना से लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें संदेह हुआ कि एक वाहन में मवेशियों की तस्करी की जा रही है। उन्होंने उस गाड़ी को रोकने की कोशिश की तभी उसमें से करीब 10-15 लोगों ने लाठियों और धारदार हथियारों से उनपर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


हत्या एवं दंगा फैलाने का मामला दर्ज किया गया
एसपी ने बताया, इस हमले में शेखर रापेली (32) की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल चार अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस्लापुर थाने में हत्या एवं दंगा फैलाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस संदिग्धों को तलाश रही है। उन्होंने कहा कि कुछ दक्षिणपंथी संगठनों ने इस घटना को लेकर बुधवार को बंद का आह्वान किया लेकिन पुलिस के साथ बैठक के बाद वे इसे वापस लेने पर राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यक्ति ने खुद की जीवन लीला समाप्त कर पत्नी और दो बच्चों की हत्या 
पुणे जिले के वरवंड इलाके में मंगलवार को एक 42 वर्षीय पशु चिकित्सक ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। मृतकों की पहचान डॉ अतुल दिवेकर (42), पल्लवी दिवेकर (39) और उनके बच्चों अद्वैत (9) और वेदांती (6) के रूप में हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डॉ. दिवेकर ने कथित तौर पर घर पर पहले अपनी पत्नी का गला घोंटा और फिर बच्चों को अपने घर के पास एक कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने कहा कि बच्चों की हत्या करने के बाद वह घर लौटा और खुद ने फांसी लगा ली। अतुल ने छोड़े सुसाइड नोट में पत्नी की 'यातना' को हत्या और खुदकशी करने की वजह बताया। 

ठाणे बहुमंजिला इमारत में लगी आग
ठाणे के नौपाड़ा इलाके में मंगलवार रात एक 10 मंजिला रिहायशी इमारत में आग लग गई। ठाणे नगर निगम के आपदा नियंत्रण प्रकोष्ठ के मुख्य अधिकारी यासीन तडवी ने कहा कि आधे घंटे के भीतर आग को बुझा दिया गया और कोई घायल नहीं हुआ। इमारत की तीसरी मंजिल के फ्लैट में रात करीब साढ़े नौ बजे आग लग गई। मौके से एक वरिष्ठ नागरिक दंपति और उनके बेटे को बचाया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

जाली डेटा का उपयोग करके सिम कार्ड एक्टिव करने के आरोप में एक गिरफ्तार
फर्जी ग्राहक डेटा का इस्तेमाल कर उत्तर प्रदेश के एक कॉल सेंटर को सिम कार्ड उपलब्ध कराने के आरोप में मुंबई पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। एमएचबी पुलिस थाना पुलिस को सिम कार्ड देने वाली एक कंपनी से शिकायत मिली थी कि कुछ कार्ड मुंबई से जारी किए गए थे, जिनमें ग्राहकों का जाली डेटा, आधार विवरण और फिंगर प्रिंट शामिल थे। हाल ही में यूपी में घोटालों में लिप्त एक कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ, तो यह बात सामने आई कि मुंबई के दहिसर उपनगर में एक दुकान से 123 सिम कार्ड उपलब्ध कराए गए। एमएचबी पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया और इन कार्डों को सक्रिय करने वाले आरोपी को दबोच लिया।


2000 के नोट बदलने का सौदा कर 1 करोड़ की ठगी, 2 गिरफ्तार
2000 रुपये के नोटों को 500 के नोटों से बदलने का सौदा कर एक व्यक्ति से एक करोड़ रुपये ठगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी हसन कुरैशी और ओबेदुर रहमान कुरैशी ने कथित तौर पर कुछ अन्य व्यक्तियों से भी इसी तरीके से ठगी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed