फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News Update clash between two groups in Akola Section 144 imposed

Maharashtra: अकोला के पुराने शहर में दो पक्षों के बीच झड़प, धारा 144 लागू, डिप्टी CM कर रहे मामले की निगरानी

Sun, 14 May 2023 11:16 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अकोला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अकोला Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 14 May 2023 11:16 AM IST
सार

हिंसक झड़प का कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें दो समूह के सदस्यों को एक-दूसरे पर पथराव करते, वाहनों को क्षतिग्रस्त करते और सड़कों पर हंगामा करते हुए दिखाया गया है।

विज्ञापन
Maharashtra News Update clash between two groups in Akola Section 144 imposed
clash between two groups in Akola - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के अकोला जिले में पुराने शहर में शनिवार रात 11:30 बजे एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें दो पुलिसकर्मियों समेत आठ लोग घायल हो गए।  इस घटना के बाद प्रशासन ने शहर में धारा 144 लगा दी है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है।

विज्ञापन
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(एएसपी) मोनिका राउत ने बताया कि इस हिंसक झड़प में एक व्यक्ति के मारे जाने की भी आशंका जताई जा रही है। अमरावती से राज्य रिजर्व पुलिस के एक हजार जवानों को अकोला शहर में तैनात किया गया है
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                                                
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने अबतक इस मामले में 26 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। हिंसा को शांत करने के लिए पुलिस ने लोगों के ऊपर आंसू गैंस का इस्तेमाल किया।
हिंसक झड़प का कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें दो समूह के सदस्यों को एक-दूसरे पर पथराव करते, वाहनों को क्षतिग्रस्त करते और सड़कों पर हंगामा करते हुए दिखाया गया है। अकोला जिले के कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने कहा कि हिंसक झड़पों के बाद शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस के मुताबिक, हिंसक भीड़ ने कुछ वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के बाद हुई हिंसक घटना के बाद पुरानी शहर थाने के पास भारी भीड़ जमा हो गई थी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि हिंसक भीड़ ने इलाके में कुछ वाहनों को निशाना बनाया। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रण में किया।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, राज्य के उप मुख्यमंत्री और अकोला जिले के संरक्षक मंत्री देवेंद्र फडणवीस स्थिति की निगरानी करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।


अकोला के एसपी संदीप घुगे ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। जिला कलेक्टर के आदेश पर अकोला शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाल के दिनों में अकोला में इस तरह की यह दूसरी घटना है। कुछ दिन पहले अकोट फाइल इलाके में भी दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed