फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra news update 19 year old student from Nanded detained for threatening to blast Mumbai

Maharashtra: 26/11 जैसे हमले की धमकी देने वाले छात्र को पुलिस ने दबोचा, लाखों की ठगी में नाइजीरियाई गिरफ्तार

Wed, 24 May 2023 12:22 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 24 May 2023 12:22 AM IST
सार

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ने उसे एटीएस की नांदेड़ इकाई की मदद से हिरासत में लिया है। पूछताछ के लिए उसे मुंबई ले जाया जा रहा है।

विज्ञापन
maharashtra news update 19 year old student from Nanded detained for threatening to blast Mumbai
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

मुंबई में विस्फोट की धमकी ट्विटर पर पोस्ट करने के आरोपी छात्र को पुलिस ने मध्य महाराष्ट्र के नांदेड़ से हिरासत में ले लिया। ट्विटर पर सोमवार को मुंबई पुलिस को टैग करते हुए एक ट्वीट किया गया जिसमें लिखा था, मैं बहुत जल्द मुंबई में धमाका करने जा रहा हूं। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यूजर की लोकेशन मुंबई से करीब 625 किलोमीटर दूर नांदेड़ शहर में पाई गई थी। देर रात जारी पुलिस बयान के मुताबिक संदिग्ध 19 साल का स्कूली छात्र है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ने उसे एटीएस की नांदेड़ इकाई की मदद से हिरासत में लिया है। पूछताछ के लिए उसे मुंबई ले जाया जा रहा है। आरोपी ने मुंबई में 26/11 जैसा हमला करने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन


लाखों की ठगी में नाइजीरियाई नागरिक
नागपुर पुलिस ने शहर की एक महिला से कथित तौर पर ऑनलाइन दोस्ती करने और उसे महंगे उपहार भेजने के बहाने 2.24 लाख रुपये ठगने के आरोप में दिल्ली से एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने कहा कि आरोपी एमेका पॉलिनस उसेंज ने फेसबुक पर 34 वर्षीय महिला से मुलाकात की और दोनों के बीच बातचीत होने लगी।  हुई। उसेंज ने दावा किया कि उसने विदेश से उसके लिए "महंगे उपहार" मंगवाए थे, जिसके बाद उसे विभिन्न लोगों के फोन आने लगे कि उसे माल छुड़ाने के लिए करों का भुगतान करने की आवश्यकता है। अधिकारी ने कहा कि उपहार लेने के लिए महिला ने 2.24 लाख रुपये का भुगतान किया। जब उपहार नहीं पहुंचे तो उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नागपुर साइबर पुलिस ने उसेंज को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि वह भारत में रह रहे हैं, हालांकि उनका वीजा 2018 में समाप्त हो गया था। अधिकारी ने कहा कि उसे 27 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी को ब्रेन हैमरेज, भर्ती
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी (86) को ब्रेन हैमरेज के बाद मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, वे आईसीयू में हैं और अगले 24 घंटे उनकी सेहत की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जोशी को देखने अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना। दिवंगत शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के सहयोगी रहे मनोहर जोशी को सोमवार की रात बेचैनी हुई थी। मनोहर जोशी महाराष्ट्र में साल 1995 में बनी भाजपा-शिवसेना गठबंधन की पहली सरकार में मुख्यमंत्री बने थे। उसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वे लोकसभा के अध्यक्ष रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed