फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra news shiv sena leader sanjay raut targeted bharatiya janata party

महाराष्ट्र: शिवसेना नेता संजय राउत ने पीएमओ को सौंपे सबूत, कहा- खेल शुरू हो चुका है

Mon, 28 Feb 2022 08:06 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 28 Feb 2022 08:06 PM IST
सार

संजय राउत ने एक ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा कि खेल शुरू हो गया है। पीएमओ इंडिया को आज सबूत सौंपे हैं कि कैसे कुछ अधिकारी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
maharashtra news shiv sena leader sanjay raut targeted bharatiya janata party
संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

शिवसेना नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री संजय राउत ने सोमवार को केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कैसे केंद्रीय एजेंसियां एक व्यक्ति को फंसाने के लिए अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इन एजेंसियों के कुछ अधिकारी अपने एजेंट्स के द्वारा जबरन वसूली करते हैं और ब्लैकमेल करते हैं। उन्होंने प्राइम मिनिस्टर ऑफिस में इन सबके सबूत जमा करने का दावा किया है। 
विज्ञापन


संजय राउत ने एक ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा कि खेल शुरू हो गया है। पीएमओ इंडिया को आज सबूत सौंपे हैं कि कैसे कुछ अधिकारी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट में यह भी लिखा कि इसकी पूरी जानकारी देने के लिए वे एक पीसी भी करेंगे। 
विज्ञापन


इससे पहले शिवसेना नेता ने आरोप लगाया था कि भाजपा के राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ केंद्रीय एजंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने पूर्व में यह आरोप भी लगाया था कि कुछ लोगों ने उनसे महा विकास अघाड़ी की सरकार गिराने के लिए कहा था ताकि महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का प्रयोग राज्यों में लोकतंत्र द्वारा चुनी हुई सरकार गिराने के मकसद से करती है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर धमकी देने का भी आरोप लगाया।


इससे पहले नवाब मलिक के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर भी शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा पर निधाना साधा था। उन्होंने भाजपा को चेतावनी भी दी थी। संजय राउत ने कहा था कि,  नवाब मलिक एक वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री हैं। ईडी जिस तरह से उन्हें उनके घर से ले गई, वह महाराष्ट्र सरकार के लिए एक चुनौती है। हमारे राज्य में आकर एक मंत्री को केंद्रीय एजेंसियां ले जाती हैं। 2024 के बाद आपकी भी जांच होगी। इस बात का ध्यान रखें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed