{"_id":"661aee7414e3a0ceb90f0f25","slug":"maharashtra-news-hindi-updates-mumbai-nagpur-pune-thane-crime-politics-and-other-events-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: चार माह के मासूम का अपहरण, बांग्लादेशी नाबालिग हिरासत में; बेटे की हत्या की आरोपी मां पर केस दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: चार माह के मासूम का अपहरण, बांग्लादेशी नाबालिग हिरासत में; बेटे की हत्या की आरोपी मां पर केस दर्ज
Sun, 14 Apr 2024 02:13 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sun, 14 Apr 2024 02:13 AM IST
सार
मुंबई के ओशिवारा इलाके में शनिवार को एक 24 वर्षीय नशेड़ी युवक को उसकी ही 50 वर्षीय मां ने कथित तौर चाकू से वार कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक को घर से कीमती सामान चोरी करने से रोकने के दौरान यह वारदात हुई।
विज्ञापन
महाराष्ट्र अपडेट
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
महाराष्ट के ठाणे स्थित भिवंडी पुलिस ने शनिवार को अपहृत चार माह के बच्चे को बचाया। वहीं इस अपराध में शामिल अपहरण करने वाली बांग्लादेशी 17 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि मासूम की सुबह जिले के डोंबिवली के मानपाड़ा इलाके से लापता शिकायत मिली थी। इसके बाद छानबीन के दौरान भिवंडी राज्य परिवहन बस डिपो से आरोपी लड़की और बच्चे को बरामद किया। पकड़ी गई 17 वर्षीय लड़की ने पूछताछ में बताया कि उसे नौकरी के बहाने भारत लाया और देह व्यापार में जबरन धकेल दिया गया। हालांकि, उसने अपहरण क्यों किया इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
महिला पर नशेड़ी बेटे की हत्या का मामला दर्ज
इधर, मुंबई के ओशिवारा इलाके में शनिवार को एक 24 वर्षीय नशेड़ी युवक को उसकी ही 50 वर्षीय मां ने कथित तौर चाकू से वार कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक को घर से कीमती सामान चोरी करने से रोकने के दौरान यह वारदात हुई । दोपहर में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान शिवकुमार शीतलाप्रसाद दुबे के रूप में हुई है और उसकी मां का नाम बिंदू दुबे है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
नागपुर के होटल में लिव-इन पार्टनर और बेटे की हत्या कर फंदे से छूला ट्रक ड्राइवर
महाराष्ट्र के नागपुर शहर में शनिवार शाम एक होटल के कमरे में एक 30 वर्षीय ट्रक ड्राइवर शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर और अपने तीन साल के बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद कथित तौर पर खुद भी आत्महत्या कर ली। मृत आरोपी की पहचान सचिन विनोदकुमार राउत के रूप में हुई है, जिसने नाजनीन (29) और उनके बेटे युग की जान ले ली। घटना एमआईडीसी क्षेत्र के गजानन कॉलोनी के पास स्थित गोल्डन की होटल की है, जहां एक कमरे से तीनों के शव बरामद किए। पुलिस ने बताया कि राउत को छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया, जबकि उसकी लिव-इन पार्टनर नाजनीन के सिर पर चोट लगी हुई थी और पास में ही खून के धब्बे वाला हथौड़ा पड़ा हुआ था। हालांकि, युग के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि राउत ने लड़के को जहर देने या गला दबाकर मारने से पहले नाजनीन पर हथौड़े से जानलेवा हमला किया था। इसके बाद उसने फांसी लगा ली।
विज्ञापन