फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra news : Every leader wants CM from his party, Sule on NCP leader Mundes remarks

Maharashtra News: हर नेता अपनी पार्टी का सीएम चाहता है, सुप्रिया सुले ने कहा-इसमें नया कुछ नहीं

Mon, 06 Jun 2022 02:47 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 06 Jun 2022 02:47 PM IST
सार

महाराष्ट्र की मौजूदा एमवीए सरकार में शरद पवार नीत राकांपा प्रमुख घटक दल है। उसके अलावा गठबंधन में सीएम उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना और कांग्रेस भी साझेदार है। 

विज्ञापन
Maharashtra news : Every leader wants CM from his party, Sule on NCP leader Mundes remarks
सुप्रिया सुले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी सरकार में सीएम पद को लेकर फिर दावे किए जाने लगे हैं। कुछ दिनों पूर्व राकांपा नेता धनंजय मुंडे ने कहा था कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का होगा। इसे लेकर राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने सोमवार को कहा कि हर नेता चाहता है कि उसकी पार्टी का सीएम हो, इसमें कुछ नया नहीं है। 

विज्ञापन

महाराष्ट्र की मौजूदा एमवीए सरकार में शरद पवार नीत राकांपा प्रमुख घटक दल है। उसके अलावा गठबंधन में सीएम उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना और कांग्रेस भी साझेदार है। सुले से जब नागपुर में कुछ पत्रकारों ने धनंजय मुंडे के बयान के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि यह आम बात है। हर पार्टी के कार्यकर्ता व नेता चाहते हैं कि सीएम उनकी पार्टी व उनकी विचारधारा का होना चाहिए। इस मांग में नया कुछ नहीं है। 

विज्ञापन


राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग पर यह बोली राकांपा नेता
आगामी राज्यसभा चुनाव में महाराष्ट्र में सांसदों व विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर सवाल के जवाब में सुले ने कहा कि ऐसी बातें दुर्भाग्यपुर्ण हैं। राज्य की छह सीटों पर ये चुनाव निर्विरोध होना थे, मतदान की जरूरत नहीं पड़ना चाहिए। सत्तारूढ़ एमवीए ने चार प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं और भाजपा ने तीन। महाराष्ट्र से राज्यसभा की रिक्त हो रही 6 सीटों पर 10 जून को मतदान होने वाला है। उन्होंने कहा कि कुछ एमवीए सदस्यों ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात की थी। उनसे आग्रह किया था कि वे यह चुनाव टालने के लिए कोई तरीका निकालें। अटकलें हैं कि एमवीए के कुछ छोटे सहयोगी दल भाजपा की इस चुनाव में मदद कर सकते हैं? इस पर सुले ने कहा कि इसे गंभीरता से लेना चाहिए और सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं को इस पर विचार करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या जेल में बंद देशमुख व मलिक डाल सकेंगे वोट?
राकांपा सांसद सुले से यह भी पूछा गया कि राकांपा विधायक अनिल देशमुख व नवाब मलिक जेल में बंद हैं, क्या वे राज्यसभा चुनाव में वोट डाल पाएंगे? इस पर सुले ने कहा कि दोनों नेता कुछ भी गलत किए बिना जेल में। हमें न्यायपालिका में भरोसा है और उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा। राकांपा नेता छगन भुजबल दोनों नेताओं को मतदान की सुविधा दिलाने के प्रयासों में जुटे हैं। 

मुंबई पुलिस के बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के गवाह बनने पर सुले ने कहा कि वह खुद आरोपी है, फिर भी गवाह बन रहा है, जबकि देशमुख के खिलाफ एक भी केस नहीं है, फिर भी 109 बार उनके घर की तलाशी ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed