{"_id":"6423521b6d964283d104a395","slug":"maharashtra-news-current-education-system-reach-same-level-of-excellence-as-ancient-indian-universities-guv-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: राज्यपाल बोले- विश्वस्तरीय शिक्षा के लिए प्रसिद्ध था प्राचीन भारत, आज भी पहुंच सकते है ऊंचाइयों पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: राज्यपाल बोले- विश्वस्तरीय शिक्षा के लिए प्रसिद्ध था प्राचीन भारत, आज भी पहुंच सकते है ऊंचाइयों पर
Wed, 29 Mar 2023 02:16 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 29 Mar 2023 02:16 AM IST
सार
राज्यपाल रमेश बैस ने डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में कहा, प्राचीन भारत विश्व स्तरीय शिक्षा के लिए जाना जाता था और आज की शिक्षा को उस युग के विश्वविद्यालयों के समान उत्कृष्टता के स्तर तक ले जाया जा सकता है।
विज्ञापन
राज्यपाल रमेश बैस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि प्राचीन भारत विश्व स्तरीय शिक्षा के लिए जाना जाता था और आज की शिक्षा को उस युग के विश्वविद्यालयों के समान उत्कृष्टता के स्तर तक ले जाया जा सकता है। मंगलवार को राज्यपाल नवी मुंबई में डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे। राज्यपाल ने कहा कि प्राचीन भारत विश्व स्तरीय शिक्षा के लिए प्रसिद्ध था।
उन्होंने कहा, हमारे पास नालंदा, तक्षशिला, विक्रमशिला, वल्लभी, ओदंतपुरी और सोमपुरा जैसे प्रसिद्ध विश्वविद्यालय थे जहां दुनिया के कोने-कोने से छात्र पढ़ाई करने के लिए आते थे। राज्यपाल ने कहा कि आज की उच्च शिक्षा को उन प्राचीन विश्वविद्यालयों की तरह ही ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है।
सावरकर के समर्थन में निकाली जाएगी गौरव यात्रा
हिंदुत्व के दिवंगत विचारक वीडी सावरकर के समर्थन में 'गौरव यात्रा' से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना-भाजपा गठबंधन के अन्य नेताओं ने मंगलवार को सावरकर की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अपलोड किया। भारतीय जनता पार्टी और शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने घोषणा की है कि देश में सावरकर के योगदान का सम्मान करने और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उनके खिलाफ आलोचना का मुकाबला करने के लिए 30 मार्च से महाराष्ट्र के प्रत्येक जिले में सावरकर गौरव यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
फडणवीस, महिला एवं बाल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन और मुंबई भाजपा इकाई के प्रमुख आशीष शेलार सहित कई भाजपा नेताओं ने सावरकर की छवि अपलोड करके अपनी प्रोफ़ाइल तस्वीरों को बदल दिया। उद्योग मंत्री उदय सामंत, आबकारी मंत्री शंभूराज देसाई और स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत समेत सीएम शिंदे और शिवसेना नेताओं ने भी सावरकर की तस्वीर अपनी डीपी लगाई।