{"_id":"618e30859214095a0a5a324f","slug":"maharashtra-news-court-extend-anil-deshmukh-custody-till-nov-15-in-money-laundering-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनी लॉन्ड्रिंग: अनिल देशमुख को झटका, कोर्ट ने 15 नवंबर तक महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री को हिरासत में भेजा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मनी लॉन्ड्रिंग: अनिल देशमुख को झटका, कोर्ट ने 15 नवंबर तक महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री को हिरासत में भेजा
Fri, 12 Nov 2021 02:44 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 12 Nov 2021 02:44 PM IST
सार
अनिल देखमुख पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा वसूली का आरोप है। परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि एक बार और रेस्टोरेंट से 100 करोड़ की धन उगाही के लिए गृहमंत्री ने कहा था।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख।
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को एक बार फिर से झटका लगा है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे देशमुख की कस्टडी पीएमएलए कोर्ट ने फिर से बढ़ा दी है। अब वे 15 नवंबर तक ईडी की हिरासत में रहेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले ईडी के सामने पेश हुए अनिल देशमुख को गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें ईडी की हिरासत में भेज दिया था। देखमुख के खिलाफ ईडी व सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियां जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
क्या है आरोप
अनिल देशमुख पर आरोप है कि गृहमंत्री रहते हुए उन्होंने करीब 100 करोड़ रुपये की वूसली की थी। उन पर मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की ओर से आरोप लगाए गए थे। परमबीर सिंह ने सीएम उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखकर ये सभी आरोप लगाए थे। इसके बाद से ही यह मामला सामने आया और केंद्रीय एजेंसी सीबीआई ने इस मामले में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
देखमुख कर चुके हैं आरोपों का खंडन
परमबीर सिंह के आरोपों के बाद देखमुख इनका खंडन भी कर चुके हैं। पिछले दिनों देखमुख की ओर से इस मामले में वीडियो जारी किया गया था, इसमें देखमुख ने कहा था कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। साथ ही उन्होंने परमबीर सिंह के बारे में भी कई सवाल दागे थे। दरअसल, मामला खुलने के बाद परमबीर सिंह फरार है। देखमुख ने कहा था कि वह विदेश भाग गया है।