फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News and Updates: Unable to repay loan, man fakes own kidnapping to get random from dad; arrested

Maharashtra: कर्ज न चुका पाने पर रची खुद के अपहरण की साजिश, फिर परिवार वालों से ही मांगी फिरौती; युवक गिरफ्तार

Fri, 02 Jun 2023 07:26 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 02 Jun 2023 07:26 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra News and Updates: Unable to repay loan, man fakes own kidnapping to get random from dad; arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

महाराष्ट्र पुलिस ने एक 27 वर्षीय युवक को अपनी झूठी अपहरण करवाने और घरवालों से फिरौती की मांग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के डिप्टी कमिश्नर अजय बंसल ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपी की पहचान जितेंद्र जोशी के तौर पर की गई है। उन्होंने कहा कि 27 वर्षीय जितेंद्र कर्ज चुकाने के लिए अपने झूठे अपहरण की साजिश कर परिवारवालों से फिरौती की मांग कर रहा था। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जोशी की पत्नी को एक व्हाट्सएप कॉल आया, जिसमें बताया गया कि उसके पति को अपहरण कर लिया गया है। उनसे धमकी के साथ 15 लाख रुपये फिरौती के तौर पर मांगे गए। इसके तुरंत बाद ही जोशी के परिवारवालों ने पुलिस में इस घटना की जानकारी दी। जांच के 12 घंटे बाद जोशी को ढूंढ निकाला गया। जांच के दौरान जोशी ने खुलासा किया कि अपने पिता से पैसे लेने के लिए उसने अपना अपहरण करवाया था। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे फिलहाल तीन दिनों के लिए पुलिस हिरासत में रखा जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर चार लोगों ने जौहरी के कर्मचारी को लूटा
ठाणे जिले में गुरुवार सुबह चार लोगों ने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर जौहरी के एक कर्मचारी का अपहरण कर लिया। अपहरण के साथ उन्होंने जौहरी के 2.62 करोड़ के आभूषण भी लूट लिए। मुंबई के सियोन पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता हैदराबाद बेस्ड जौहरी के लिए काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि जब वह सियोन इलाके में बस का इंतजार कर रहा था, तभी चार लोग एसयूवी में आए और खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उसे गाड़ी के भीतर बैठने को कहा। जब उसने बैठने से इनकार कर दिया तो चारों ने उसे जबड़न गाड़ी में बैठाया। गाड़ी में उन्होंने उसे पीटा और उसके पास से सोने और हीरे के आभूषण लूटने के बाद उसे उसे भिवंडी में सड़क पर छोड़ दिया। सियोन पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी है। 

आग पर 30 घंटे बाद काबू पाया गया
मुंबई में पांच मंजिला एक इमारत के भूमिगत तल (बेसमेंट) में बुधवार को लगी भीषण आग पर 30 घंटों के बाद शुक्रवार को सुबह काबू पाया जा सका। नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि उपनगर अंधेरी के एसईईपीजेड (विशेष आर्थिक क्षेत्र) में एक औद्योगिक इलाके में स्थित इमारत में बुधवार देर रात करीब 12 बज कर 15 मिनट पर आग लगी थी, जिस पर शुक्रवार को सुबह छह बजकर लगभग 15 मिनट पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन दो दमकल कर्मियों को मामूली चोटें आईं हैं। उन्हें मौके पर मौजूद एंबुलेंस में ही प्राथमिक उपचार दिया गया।

गोवा-मुंबई हाईवे पर एक करोड़ के अवैध मादक पेय-पदार्थ जब्त
महाराष्ट्र आबकारी विभाग की एक टीम ने नवी मुंबई में गोवा से लाए जा रहे अवैध तरीके से एक करोड़ का मादक पदार्थ जब्त किया है। ठाणे के आबकारी विभाग के अधीक्षक निलेश सांगड़े ने कहा कि दोपहर के समय आबकारी विभाग के उड़नदस्ते टीम ने पनवेल में कल्हेगांव के गोवा-मुंबई हाईवे में एक होटल के पास ट्रक का पीछा किया। तलाशी के दौरान ट्रक में आईएमएफएल के  1,557  बक्से मिले, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये होगी। ट्रक में सवार दो लोग जो कर्नाटक से ताल्लुक रखते हैं, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 

महाराष्ट्र पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ युवक को किया गरफ्तार
महाराष्ट्र पुलिस ने नवी मुंबई में एक 27 वर्षीय युवा को छह लाख रुपये के मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। एक जानकारी के आधार पर नवी मुंबई के एंटी नार्कोटिक सेल ने युवक को पाम बीच सर्विस रोडके पास से गिरफ्तार किया।  सहायक पुलिस आयुक्त (क्राइम) ने बताया कि युवक अच्छे परिवार से संबंध रखता है और उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहा था। आरोपी के पास से पुलिस ने एलएसडी और करीब छह लाख रुपये की अन्य चीजें बरामद की है। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सबस्टेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 


ईडी ने की कार्रवाई
प्रवर्तन निदेशालय ने पुणे और अहमदनगर में 25 मई को फेमा उल्लंघन मामले में सर्चिंग की थी। उल्लंघन वीआईपी समूह की कंपनियों ने की थी। वैश्विक व्यापार का प्रबंधन और नियंत्रण विनोद खुटे और उनका परिवार करता था। कार्रवाई में ईडी ने कैश को जब्त कर लिया। जबकि, 18.54 करोड़ रुपये के साथ बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed