फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra news and updates goods train uncoupling delays local service in mumbai

Maharashtra: दुकान में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल

Wed, 30 Aug 2023 11:20 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 30 Aug 2023 11:20 AM IST
सार

दरअसल बुधवार सुबह करीब 7.54 बजे मालगाड़ी के डिब्बे अलग होने की वजह से करजत से सीएसएमटी/कल्याण के बीच चलने वाली लोकल ट्रेन का संचालन बाधित हो गया। 

विज्ञापन
maharashtra news and updates goods train uncoupling delays local service in mumbai
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मुंबई में नेरल-वांगानी सेक्शन पर बुधवार सुबह एक मालगाड़ी के डिब्बे अलग हो गए। इसके चलते मुंबई लोकल ट्रेन की रफ्तार कुछ देर के लिए थम गई। दरअसल बुधवार सुबह करीब 7.54 बजे मालगाड़ी के डिब्बे अलग होने की वजह से करजत से सीएसएमटी/कल्याण के बीच चलने वाली लोकल ट्रेन का संचालन बाधित हो गया। हालांकि सुबह 8.18 बजे मालगाड़ी के डिब्बे फिर से जोड़ दिए गए और मालगाड़ी के रवाना होने के बाद फिर से सेक्शन पर ट्रेनों की आवाजाही बहाल हो गई। 
विज्ञापन


दुकान में आग से चार लोगों की मौत
पुणे में एक इलेक्ट्रिक हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो नाबालिग भी हैं। घटना बुधवार सुबह की है। जब सुबह करीब 5.25 बजे पिंपरी चिंचवाड़ इलाके के पूर्णा नगर में स्थित पूजा हाइट्स इमारत में एक दुकान में आग लग गई। दुकान में सो रहे एक ही परिवार के चार लोगों की आग की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान चिमनाराम चौधरी (48), नम्रता चौधरी (40), भावेश चौधरी (15), सचिन चौधरी (13) के रूप में हुई है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed